फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Electricity Crisis 13 substations surrounded by floods five thousand houses not have electricity

Electricity Crisis: वाराणसी में बाढ़ से घिरे 13 उपकेंद्र, पांच हजार घरों में तीन दिन नहीं रहेगी बिजली; परेशानी

Wed, 06 Aug 2025 10:46 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 06 Aug 2025 10:46 AM IST
सार

Flood in Varanasi: वाराणसी के प्रमुख इलाकों में बाढ़ का दंश झेल रहे लोगों को बिजली नहीं मिल पा रही है। यहां कई इलाके बिजली प्रभावित भी हो गए हैं। हजारों लोग ऐसे हैं, जिन्हें अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी।

विज्ञापन
Electricity Crisis 13 substations surrounded by floods five thousand houses not have electricity
सामने घाट पर लगा बाढ़ का पानी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP Electricty Crisis: जिले के 13 बिजली उपकेंद्र पूरी तरह बाढ़ से घिर गए हैं। इस वजह से बिजली निगम को 24 फीडरों से आपूर्ति बंद करनी पड़ी है। सर्वाधिक 20 फीडरों से शहरी इलाकों में बिजली दी जाती है। फीडर बंद होने से 5000 घरों में बिजली गुल होने 30 हजार लोगों को तीन से पांच दिन तक अंधेरे में रहना पड़ेगा। 

विज्ञापन


गंगा का जलस्तर बढ़ने से शहर में हुकुलगंज, ढेलवरिया, सामनेघाट, फुलवरिया सहित कई इलाकों में सड़क से लेकर काॅलोनी की गलियों तक पानी भर गया है। लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। जिला प्रशासन की ओर से लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है। जिन जगहों पर पानी जमा है, वहां करंट उतरने का खतरा अधिक रहता है। 
विज्ञापन


इसे देखते हुए पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम की ओर से 24 फीडरों से आपूर्ति बंद कर दी गई। इन फीडर से जुड़े 50 ट्रांसफाॅर्मरों से बिजली दी जाती है, वह भी प्रभावित हैं। कुछ जगहों पर ट्रांसफार्मर रखने वाली जगह के हिस्से भी पानी में डूब गए हैं। एहतियातन उन्हें भी बंद कर दिया गया है। कई जगहों पर 8 अगस्त तो कई पर 10 तक आपूर्ति बहाल होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभावित उपकेंद्र और फीडर

  • उपकेंद्र- करसड़ा, बेटावर, काशी, अलईपुर, आईडीएच, चौकाघाट, सांस्कृतिक संकुल, पन्नालाल पार्क, अर्दली बाजार, लेढ़ूपुर, दौलतपुर, भदैनी, नगवा, रामनगर। 
  • फीडर - शूलटंकेश्वर, कूड़ा प्लांट, छितौनी पंप कैनाल, रमना, कोनिया, शैलपुरी, पक्का महाल, अमरपुर, ढेलवरिया, न्यू महादेव, हुकुलगंज,बघवानाला, सेंट्रल जेल, मकबूलआलम रोड, फुलवरिया, हुकुलगंज, पुरानापुल, पंचक्रोशी, कुंती विहार, अस्सी, सोनारपुरा, रविदास पार्क, महादेव नगर, एसटीपी रामनगर। 

 

उपकेंद्रों के बाढ़ के पानी से घिरने से एहतियातन बिजली काटी गई है। गंगा का जलस्तर कम होने के बाद ही आपूर्ति बहाल होगी। 8 और 10 अगस्त तक जरूरत के हिसाब से आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। संबंधित उपकेंद्रों से जुड़े अधिकारियों को निगरानी करने को कहा गया है। - राकेश पांडेय, मुख्य अभियंता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed