फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Electric vehicle charging station and food court inaugurated at the airport

Varanasi News: एयरपोर्ट पर इलेक्टि्रक वाहन चार्जिंग स्टेशन और फूड कोर्ट का उद्घाटन

Sun, 30 Jul 2023 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jul 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Electric vehicle charging station and food court inaugurated at the airport
लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शनिवार को इलेक्टि्रक वाहन चार्जिंग स्टेशन और एक फूड कोर्ट का उद्घाटन हुआ। मछली शहर के सांसद बीपी सरोज व पिंडरा विधायक अवधेश सिंह ने 15 लाख से बने चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन किया। इस दौरान एयरपोर्ट पर ही सलाहकार समिति की बैठक प्रस्तावित थी जो बाद में एयरपोर्ट निदेशक के विदाई समारोह में तब्दील हो गई। सांसद ने अंगवस्त्रम और पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें विदाई दी।
विज्ञापन

एयरपोर्ट निदेशक अर्यमा सान्याल ने कहा कि एयरपोर्ट पर इलेक्टि्रक बस का संचालन हो रहा है। इसके साथ यहां आने यात्री जो इलेक्टि्रक वाहन का प्रयोग कर रहे हैं। वो निर्धारित शुल्क देकर अपना वाहन चार्ज कर सकेंगे। वहीं, पार्किंग क्षेत्र में काशी का स्वाद फूड कोर्ट उद्घाटन भी किया गया। एयरपोर्ट के पार्किंग एरिया में बने फूड कोर्ट में बनारसी ठंडई, कचौड़ी, जलेबी, टमाटर चाट, लौंगलता व अन्य व्यंजन मिलेंगे। एयरपोर्ट निदेशक ने बताया कि बनारस में पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। यहां आने वाले लोग बनारसी व्यंजनों का लुत्फ उठाना चाहते हैं। इस दौरान शैलेश पांडेय, जेपी दुबे, अजय कुमार पाठक, विक्रांत सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed