फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Electric poles in the city plastered with promotional materials

Varanasi News: प्रचार सामग्रियों से पटे नगर के बिजली के खंभे

Wed, 04 Feb 2026 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Electric poles in the city plastered with promotional materials
शासन के निर्देशों को दरकिनार कर नगर में एक बार फिर अवैध होर्डिंग की भरमार हो गई है। बिजली के खंभे और चौक चौराहे प्रचार सामग्री से पटे हुए हैं। यहां तक की निर्वाचन आयोग की ओर से लगाए गए बैनर को भी हटा दिया गया है। पिछले वर्ष शासन के निर्देश पर नगर के बिजली खंभे और परियोजनाओं के बोर्ड पर लगे बैनर को नगर और स्थानीय प्रशासन की टीम ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर हटवा दिया था। साथ ही निर्देश भी दिया गया था कि बिना अनुमति के नगर के किसी भी बिजली के खंभे और परियोजनाओं के बोर्ड या किसी भी सार्वजनिक स्थलों पर बैनर व होर्डिंग नही लगाए जाएंगे। इसके बावजूद नगर में त्योहारों व अन्य आयोजनों के प्रचार बैनर एवं होर्डिंग लगाए जा रहें हैं। हाल ही में निर्वाचन आयोग ने नगर के सार्वजनिक स्थानों पर एसआईआर जागरूकता के प्रचार बैनर लगवाए थे। उन सभी बैनर को कुछ लोगों द्वारा हटाकर अपना प्रचार बैनर लगवा दिया गया है। बिजली के खंभों पर लगे बैनर राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। कई बार तेज हवाओं के कारण बैनर टूटकर सड़कों पर गिर जाता है, जिससे वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो जाता है। इसके बावजूद न तो बैनर लगाने वाले ही इसका ध्यान दे रहें हैं और न नगर प्रशासन ही इस पर कोई कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

बिजली के खंभों पर होर्डिंग व बैनर लगाना नियम विरूद्ध है। निर्वाचन आयोग के बैनर हटाने की सूचना नही मिली है। मौके पर भेजकर जांच कराई जाएगी। अगर कहीं नियम विरूद्ध बैनर लगाया गया होगा, तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। - अपर्णा मिश्रा, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत अनपरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed