फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Electric pole broken two months ago, villagers forced to burn electricity at personal expense

Varanasi News: दो माह पहले टूटा बिजली का खंभा, निजी खर्च पर बिजली जलाने को मजबूर ग्रामीण

Tue, 06 Feb 2024 10:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
Electric pole broken two months ago, villagers forced to burn electricity at personal expense
मधुबन। बिजली विभाग द्वारा बिजली बकाया को लेकर तो अभियान चलाकर सक्रियता दिखाई जाती है, लेकिन समस्याओं के निदान में यह सक्रियता काफी सुस्त दिखती है। विभागीय उदासीनता का दंश करीब दो माह से मधुबन तहसील के भटिया मझौवा के बीस घरों की आबादी को झेलना पड़ रहा है। जहां दो माह पहले टूटे बिजली के पोल को दुरुस्त न होने से इन घरों में बिजली आपूर्ति के लिए दूरदराज से केबिल खींचकर बिजली का उपयोग करने को ग्रामीण मजबूर हो रहे हैं।। इस संबंध में शिकायत करने के बाद भी जिम्मेदारों द्वारा अब तक इसका निदान नहीं किया गया है। भटिया मझौवा निवासी अनिरुद्ध पांडे, अमरजीत मौर्य, संगीत पांडेय, वीर चंद्र यादव ने बताया कि दो माह पहले गांव में बिजली आपूर्ति के लिए लगा एक बिजली का खंभा टूट गया। इसके चलते उनके घर सहित करीब बीस घरों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बताया कि इस संबंध में बिजली विभाग के जिम्मेदारों को शिकायत कर इससे अवगत कराया गया, लेकिन तीन चार दिन बीतने के बाद भी इसको लेकर कोई निदान न होने पर मजबूरन वह और दूसरे परिवार निजी खर्च कर केबिल लाकर 200 मीटर दूर दूसरे खंभे से कनेक्शन लेकर घर में बिजली का उपयोग कर रहे हैं। कहा कि करीब दो माह का समय बीतने के बावजूद विभाग द्वारा कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। वहीं इस संबंध में बिजली विभाग के नोडल अधिकारी अरविंद कुमार ओझा का कहना था कि मझौवा गांव का प्रकरण संज्ञान में है। ठेकेदार को टूटे पोल के स्थान पर नया पोल लगाने और तार खींचने को कह दिया गया है। जल्द ही पोल बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed