फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Electric current in rain water, bike rider youth and elderly woman died

Varanasi: बारिश के पानी में उतरा करंट, बाइक सवार युवक और बुजुर्ग महिला की मौत, दो दिन पहले भी हुई थी घटना

Wed, 22 Mar 2023 07:20 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 22 Mar 2023 07:20 AM IST
सार

शुकुलपुरा सरायनंदन क्षेत्र निवासी शंभू नाथ पांडेय आंधी और तेज बारिश के दौरान अपनी बाइक से घर जा रहे थे। उनके क्षेत्र में ही रहने वाली सरोज सिंह रास्ते में मिलीं। सरोज ने शंभू नाथ से मदद मांगी और बाइक पर बैठाकर साथ ले चलने का अनुरोध किया। इस पर युवक ने उन्हें अपनी बाइक पर बैठा लिया और फिर..

विज्ञापन
Electric current in rain water, bike rider youth and elderly woman died
करंट की चपेट में आने से पानी में मृत पड़ा युवक और वृद्धा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भेलूपुर थाना क्षेत्र के तुलसी नगर स्थित प्रेम तिराहा के समीप मंगलवार की रात सड़क पर बारिश के पानी में उतरे करंट की चपेट में आने से बाइक सवार युवक और बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बंद कराकर दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।

विज्ञापन

शुकुलपुरा सरायनंदन क्षेत्र निवासी शंभू नाथ पांडेय (45) आंधी और तेज बारिश के दौरान अपनी बाइक से घर जा रहे थे। उनके क्षेत्र में ही रहने वाली सरोज सिंह (65) रास्ते में मिलीं। सरोज ने शंभू नाथ से मदद मांगी और बाइक पर बैठाकर साथ ले चलने का अनुरोध किया। इस पर युवक ने उन्हें अपनी बाइक पर बैठा लिया। दोनों लोग प्रेम तिराहा के समीप चौरा माता मंदिर के सामने पहुंचे तो सड़क पर पानी भरा हुआ था। शंभू नाथ की बाइक पानी में जैसे ही घुसी करंट के झटके से दोनों सड़क पर गिर पड़े और तड़पते हुए उनकी मौत हो गई। बारिश बंद हुई तो स्थानीय लोगों ने सड़क पर बाइक के साथ महिला और पुरुष को पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी। इस संबंध में इंस्पेक्टर भेलूपुर रमाकांत दूबे ने बताया कि स्थानीय लोगों से पता लगा है कि शंभू नाथ पूजापाठ कराने का काम करते थे। सरोज सिंह एक कोचिंग में देखरेख का काम करती थीं। दोनों के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। दोनों लोगों का शव पोस्टमार्टम के लिए मंडलीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

विज्ञापन

Electric current in rain water, bike rider youth and elderly woman died
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
दो दिन पहले दो गायों की हुई थी मौत

शंभू नाथ और सरोज सिंह की जहां मौत हुई है, वहां बिजली के तार भूमिगत हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि दो दिन पहले करंट की चपेट में आने से दो गायों की मौत हो गई थी। सूचना देने के बाद भी फॉल्ट को सही नहीं किया। समय से फॉल्ट सही हो गया होता तो दो लोगों की असामयिक मौत न होती। इसी तरह बिजली के बोर्ड कई जगह खुले हुए हैं और उनकी परवाह किसी को नहीं है।


स्ट्रीट लाइट के कटे तार से उतरा था करंट

हादसे में दो लोगों की मौत के लगभग ढाई घंटे बाद बिजली निगम के लाइनमैन घटनास्थल पर पहुंचे। लाइनमैन ने कहा कि हादसा स्ट्रीट लाइट के कटे तार में उतरे करंट की वजह से हुआ है। स्ट्रीट लाइट की देखरेख की जिम्मेदारी नगर निगम की है। स्ट्रीट लाइट की खामी बिजली निगम दुरुस्त नहीं करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed