{"_id":"5bf51086bdec226986720435","slug":"electric-city-bus-will-run-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में चलेंगी इलेक्ट्रिक सिटी बसें, नगरीय परिवहन निदेशालय ने शुरू किया सर्वे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में चलेंगी इलेक्ट्रिक सिटी बसें, नगरीय परिवहन निदेशालय ने शुरू किया सर्वे
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 21 Nov 2018 01:30 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के वाराणसी समेत आठ शहरों में पहली बार इलेक्ट्रिक सिटी बसें चलाने के लिए नगरीय परिवहन निदेशालय ने सर्वे शुरू कर दिया है। प्रत्येक शहर में 50 से 100 बसों के संचालन के लिए खरीदी जाने वाले करीब 600 बसों पर केंद्र सरकार सब्सिडी दे सकती है।
सूत्रों के मुताबिक राज्य सरकार वाराणसी के अलावा अलीगढ़, बरेली, मुरादाबाद, इटावा, पीलीभीत, शाहजहांपुर, सहारनपुर, झांसी में भी इलेक्ट्रिक सिटी बसें चलाने की तैयारी में हैं। आठ शहरों में आबादी के हिसाब से कितनी बसें चलेंगी, इसकी रिपोर्ट जिला प्रशासन और शासन को भेजेगा।
सर्वे में जिला प्रशासन, नगर निगम, नगर निकाय एवं संभागीय परिवहन कार्यालय अधिकारी प्रतिनिधि के रूप में शामिल होंगे। इसके साथ ही नगरीय परिवहन निदेशालय वाराणसी, गोरखपुर, इलाहाबाद, लखनऊ, कानपुर, गाजियाबाद और आगरा में 520 इलेक्ट्रिक सिटी बसें अनुबंध पर चलाएगा।
विज्ञापन
निदेशालय ने खुद के डिपो खोलने के लिए जिला प्रशासन से तीन से पांच एकड़ जमीन देने का अनुरोध किया है। इन डिपो पर चार्जिंग प्वॉइंट इलेक्ट्रिक बस शेड, कर्मियों के कार्यालय बनाए जाएंगे।