फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   electric bill notice to pooja pandal

बिजली तारों के नीचे लगे 20 पूजा पंडालों के आयोजकों को नोटिस

Mon, 07 Oct 2019 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
electric bill notice to pooja pandal
वाराणसी। जिला प्रशासन ने शहर के 259 पूजा पंडालों की जांच बिजली विभाग से कराई है। इनमें 20 से अधिक पूजा पंडाल बिजली तारों के आस पास या नीचे बनाए हैं। इन सभी आयोजकों को नोटिस जारी कर व्यवस्था दुरुस्त कराने को कहा गया है। विद्युत सुरक्षा के सहायक निदेशक सिकंदर ने बताया कि जांच में पूजा पंडालों को भी विद्युत सुरक्षा के सभी उपाय करने को कहा गया है।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता प्रथम विजयपाल विजयपाल ने बताया कि 20 से अधिक पूजा पंडालों को नोटिस दिया गया है ताकि वे अपनी व्यवस्था दुरुस्त कराएं। अधीक्षण अभियंता द्वितीय दीपक अग्रवाल ने कहा कि सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि अपने क्षेत्र में देखे कौन से पूजा पंडाल बिजली तारों के आसपास बनाए गए हैं। पांडेयपुर के एक पूजा पंडाल के पदाधिकारी ने कहा कि हम लोग काफी साल से पूजा करते चले आ रहे हैं। तब बिजली के तार नहीं थे। अब बिजली के तार आए हैं तो विभाग अपने तार हटवाएं। हम लोग पूजा का स्थल नहीं बदल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed