फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   election

तहसील बार एसोसिएशन के तीन पदों के लिए हुई वोटिंग

Tue, 29 Dec 2020 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 01:20 AM IST
विज्ञापन
election
पिंडरा। तहसील बार एसोसिएशन पिंडरा के वार्षिक चुनाव के लिए सोमवार को मतदान गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। 311 में से 267 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बार एसोसिएशन के नौ पदों के लिए 11 तथा प्रबंध समिति के 12 पदों के लिए 10 लोगों ने नामांकन किया था। अध्यक्ष, महामंत्री व सहायक सचिव प्रशासन पद के लिए वोटिंग हुई।
विज्ञापन

निर्वाचन अधिकारी बच्चालाल यादव ने बताया कि सीओपी सर्टिफिकेट न होने के कारण कई वकीलों को बैरंग वापस लौटना पड़ा। जिसको लेकर किचकिच भी हुई। वही एक मतदाता वोट डालने के दौरान बैलेट पेपर का अपने मोबाइल से फोटो लेना लगा। जिस पर निर्वाचन कमेटी व एजेंट ने गहरा एतराज जताया। हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के लिए जवाहरलाल वर्मा व मनोज कुमार शुक्ला तथा महामंत्री पद पर कमलाकांत राय व जयचंद तथा सहायक सचिव प्रशासन पद पर कृष्ण कुमार चौहान व राजेश कुमार गौतम के बीच सीधी लड़ाई है। तहसील बार एल्डर्स कमेटी ने शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न होने पर सीओ पिंडरा को धन्यवाद दिया। सीओ पिंडरा अभिषेक पांडेय ने बताया कि तहसील बार के चुनाव में क्यूआरटी महिला पुरुष के साथ आधा दर्जन दरोगा और फूलपुर व बड़ागांव के पुलिस कर्मी तैनात थे। मतदान सुबह 10 बजे से सायं 4 बजे तक हुआ। मतगणना मंगलवार को सुबह 11 बजे से तहसील प्रांगण में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed