फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Election results of Uttar Pradesh Tax Bar Association declared Lucknow Saurabh becomes president

Varanasi: उत्तर प्रदेश टैक्स बार एसोसिएशन के चुनाव परिणाम घोषित, लखनऊ के सौरभ बने अध्यक्ष

Sun, 25 Dec 2022 10:03 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 25 Dec 2022 10:03 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश टैक्स बार एसोसिएशन के चुनाव परिणाम रविवार को घोषित कर दिए गए। अध्यक्ष व महासचिव के साथ ही अलग-अलग पदों पर लखनऊ, मुरादाबाद और वाराणसी के अधिवक्ताओं ने कब्जा जमाया है। 

विज्ञापन
Election results of Uttar Pradesh Tax Bar Association declared Lucknow Saurabh becomes president
विधायक नीलकंठ तिवारी ने पदाधिकारियों को शपथ दिलवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश टैक्स बार एसोसिएशन के चुनाव परिणाम रविवार को घोषित कर दिए गए। अध्यक्ष व महासचिव के साथ ही अलग-अलग पदों पर लखनऊ, मुरादाबाद और वाराणसी के अधिवक्ताओं ने कब्जा जमाया है। 30 सदस्यीय कार्य समिति भी बनाई गई है। 
विज्ञापन


बरेका स्थित प्रेक्षागृह में वार्षिक अधिवेशन के दौरान ही शनिवार की देर रात एसोसिएशन का चुनाव कराया गया। इसमें प्रदेश इकाई के 100 बार एसोसिएशन के 230 मतदाताओं ने वोट डाले हैं। रविवार की सुबह मतगणना कराई गई, फिर नतीजों का एलान हुआ। पूर्व मंत्री व विधायक नीलकंठ तिवारी ने पदाधिकारियों को शपथ दिलवाई है।  
विज्ञापन


ये हैं पदाधिकारी
  • सौरभ सिंह गहलौत, अध्यक्ष, लखनऊ 
  • देवेंद्र कुमार शर्मा और डीके गुप्ता उपाध्यक्ष, मुरादाबाद
  • अनुराग सिंह, ज्वाइंट सेक्रेटरी, मुरादाबाद
  • रमेश प्रसाद जायसवाल, महासचिव, वाराणसी 

जीएसटी-आयकर कानून बनाने से पहले लें अधिवक्ताओं की सलाह

उत्तर प्रदेश टैक्स बार एसोसिएशन के दो दिवसीय 46वें वार्षिक अधिवेशन का समापन रविवार को हुआ। टैक्स बार एसोसिएशन वाराणसी के सचिव विनोद कुमार मिश्र ने कहा कि शासन की ओर से जीएसटी या आयकर से जुड़ा कोई कानून बनाया जाता है तो उसमें अधिवक्ताओं की भी सलाह लेनी चाहिए। ऐसा करने से बहुत सी जटिलताओं का समाधान हो जाता है। 

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर आए पूर्व मंत्री व विधायक नीलकंठ तिवारी ने कहा कि देश और राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में कर सलाहकार अधिवक्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान होता है। अधिवक्ताओं की जो भी समस्याएं होंगी, उनका समाधान शासन स्तर से कराया जाएगा।

अधिवक्ता समाज के सजग प्रहरी होते हैं। इससे पहले तकनीकी सत्र में जीएसटी की चुनौतियों पर चर्चा की गई। यशोवर्द्धन, सुनील गुप्ता व विक्रम चावला आदि ने समस्याओं और उनके निदान पर अपनी बात रखी। कार्यक्रम का संचालन आनंद सिंघल ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed