फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   election officer appointed Students union elections may be held before the convocation ceremony in Kashi Vidyapeeth in varanasi

वाराणसीः काशी विद्यापीठ में चुनाव अधिकारी नियुक्त, दीक्षांत समारोह से पहले हो सकता है छात्रसंघ चुनाव

Fri, 26 Nov 2021 11:38 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 26 Nov 2021 11:38 PM IST
सार

काशी विद्यापीठ में दाखिले की प्रक्रिया पूर्ण होने के साथ ही चुनाव अधिकारी की नियुक्ति कर दी गई है। संभावना है कि दीक्षांत समारोह के पहले ही छात्रसंघ चुनाव संपन्न करा लिए जाएंगे। 
 

विज्ञापन
election officer appointed Students union elections may be held before the convocation ceremony in Kashi Vidyapeeth in varanasi
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रसंघ चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने शुक्रवार को चुनाव अधिकारी की नियुक्ति भी कर दी। छात्रनेता जल्द से जल्द चुनाव कराने का दबाव बना रहे हैं। संभावना जताई जा रही है कि दीक्षांत समारोह के पहले ही छात्रसंघ चुनाव संपन्न करा लिए जाएंगे। परिसर में संभावित प्रत्याशियों ने प्रचार-प्रसार तेज कर दिया है।

विज्ञापन


काशी विद्यापीठ में दाखिले की प्रक्रिया पूर्ण होने के साथ ही चुनाव अधिकारी की नियुक्ति कर दी है। कुलपति प्रो. एके त्यागी के आदेश पर समाज विज्ञान संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो. आरपी सिंह को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन दिसंबर के द्वितीय सप्ताह तक छात्रसंघ चुनाव कराने पर गंभीरता से विचार कर रहा है। इसके लिए पुलिस प्रशासन से बातचीत भी की जा रही है।
विज्ञापन


जिला प्रशासन की हरी झंडी मिली तो इसी माह के अंत तक अधिसूचना भी जारी हो सकती है। छात्रनेताओं ने विद्यापीठ के आसपास व नगर के प्रमुख चौराहों पर पोस्टर व होर्डिंग भी लगाना शुरू कर दिया है। परिसर का माहौल अब चुनावी मूड में दिखने लगा है। छात्रों में पैठ बनाने के लिए छात्रनेता प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। कोई हाथ जोड़ रहा है तो कोई वरिष्ठ साथियों का पैर छूकर आशीर्वाद मांग रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed