फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Election of 200 Village Pradhans today

200 ग्राम प्रधानों का चुनाव आज

Tue, 01 Dec 2015 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 01 Dec 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
Election of 200 Village Pradhans today

ग्राम पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के मतदान की तैयारियां सोमवार को पूरी कर ली गईं। शाम तक 662 मतदेय स्थलों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी गईं।

विज्ञापन

 हरहुआ और पिंडरा ब्लाक की 200 ग्राम पंचायतों के लिए मंडलवार की सुबह सात बजे से वोट डाले जाएंगे। इससे पहले पिंडरा ब्लाक के कुछ बूथों पर बिजली-पानी की सुविधा न होने से रात को पोलिंग पार्टियां मोमबत्ती के सराहे कामकाज में जुटी रहीं।
विज्ञापन

 उधर , हरहुआ ब्लाक के काशी कृषक इंटर कॉलेज परिसर में पोलिंग पार्टियों की रवानगी के दौरान चाय-नाश्ता न मिलने से नाराज एआरओ ने जमकर हंगामा मचाया। सीडीओ विशाख जी ने किसी तरह समझा बुझाकर माहौल शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

काशी कृषक इंटर कॉलेज परिसर से हरहुआ ब्लाक की पंचायकों के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना करने का काम दोपहर एक बजे शुरू हुआ।
 बूथों पर पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुरू होने के बाद डेढ़ बजे तक चाय-नाश्ता न मिलने से नाराज होकर एआरओ हंगामा मचाने लगे। इससे परिसर में कुछ देर के लिए माहौल अस्त-व्यस्त हो गया। 
जानकारी मिलने के बाद सीडीओ विशाख जी मौके पर पहुंचे। उन्होंने खंड विकास अधिकारी उमा गुप्ता को बदइंतजामी के लिए फटकार लगाई। नाराज एआरओ को समझा-बुझा कर शांत कराया।
 इस ब्लाक की कुल 96 ग्राम पंचायतों के लिए 688 प्रधान पद के उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। उधर, पिंडरा ब्लाक में भी दूसरे दौर के मदतान की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया।

इस विकास खंड की104 ग्राम पंचायतों में प्रधान और सदस्य पदों के लिए मंगलवार की सुबह सात बजे से मतदान होगा। कुल 357 मतदेय स्थल बनाए गए हैं।
शाम पांच बजे तक सभी मतदेय स्थलों पर पोलिंग पार्टियां रवाना कगर दी गईं। इस ब्लाक की हैं। सुरही ग्राम पंचायत में सिर्फ एक उम्मीदवार के पर्चा भरने से वहां निर्विरोध निर्वाचन होना तय है।
 प्राथमिक विद्यालय थाना और गरथवां के बूथों पर बिजली-पानी न होने से पोलिंग पार्टियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहां मोमबत्ती की रोशनी में चुनाव ड्यूटी पर लगे कर्मी कामकाज करते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed