{"_id":"63610217b9069353360a756d","slug":"elderly-murdered-with-a-sharp-weapon-in-ballia-bloody-dead-body-found-in-the-field-three-detained","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बलिया में धारदार हथियार से बुजुर्ग की हत्या: खेत में मिला लहूलुहान शव, शक के आधार पर तीन हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया में धारदार हथियार से बुजुर्ग की हत्या: खेत में मिला लहूलुहान शव, शक के आधार पर तीन हिरासत में
Tue, 01 Nov 2022 04:55 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Tue, 01 Nov 2022 04:55 PM IST
सार
मंगलवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे डेरे के पास से होकर गुजर रहे किसी राहगीर ने बताया कि रमेश सिंह के खेत में किसी का शव पड़ा है। धीरे-धीरे लोग इकट्ठा होने लगे। श्रीकृष्ण राय के रूप में पहचान की गई। सिर के पीछे चोट के निशान थे जिसके खेत में खून पसरा पड़ा हुआ था। स्थानीय पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। वृद्ध के सिर पर धारदार हथियार से छोटे बड़े पांच वार किए गए थे।
विज्ञापन
रोते-बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलिया के स्थानीय थाना क्षेत्र के गांव सारिक छपरा में डेरा पर रहने वाले नगर निवासी 65 वर्षीय वृद्ध की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। वृद्ध का शव मंगलवार सुवह डेरा के पास स्थित एक खेत के किनारे मंगलवार सुबह मिला। ग्रामीणों ने शव को देखा तो खबर जंगल में आग तरह फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। एडिशनल एसपी दुर्गा प्रसाद तिवारी, फॉरेंसिक टीम, एसओजी इंचार्ज अजय यादव भी पहुंच गए और मौके से साक्ष्य जुटाए। बुजुर्ग ने ब्याज पर कई लोगों को पैसे दिए थे। शक के आधार पर तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।
सारिक छपरा ग्राम सभा में भिंसिया सीमा पर स्थित दयाल राय के डेरा पर नगर के वार्ड 10 निवासी श्रीकृष्ण राय का डेरा है। श्रीकृष्ण राय इसी डेरे पर रहते थे। उनकी तीन पुत्रियां हैं। तीनों विवाहिता हैं। श्रीकृष्ण राय अपने डेरे पर मुर्गियों और बकरी आदि को पालन करते थे। उनके पास डेढ़ बीघा खेत था। इसे उन्होंने अपनी दो पुत्रियों ललिता तथा मानती के नाम 2014 में रजिस्ट्री कर दी थी। मंगलवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे डेरे के पास से होकर गुजर रहे किसी राहगीर ने बताया कि रमेश सिंह के खेत में किसी का शव पड़ा है। धीरे-धीरे लोग इकट्ठा होने लगे।
विज्ञापन
सारिक छपरा ग्राम सभा में भिंसिया सीमा पर स्थित दयाल राय के डेरा पर नगर के वार्ड 10 निवासी श्रीकृष्ण राय का डेरा है। श्रीकृष्ण राय इसी डेरे पर रहते थे। उनकी तीन पुत्रियां हैं। तीनों विवाहिता हैं। श्रीकृष्ण राय अपने डेरे पर मुर्गियों और बकरी आदि को पालन करते थे। उनके पास डेढ़ बीघा खेत था। इसे उन्होंने अपनी दो पुत्रियों ललिता तथा मानती के नाम 2014 में रजिस्ट्री कर दी थी। मंगलवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे डेरे के पास से होकर गुजर रहे किसी राहगीर ने बताया कि रमेश सिंह के खेत में किसी का शव पड़ा है। धीरे-धीरे लोग इकट्ठा होने लगे।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
श्रीकृष्ण राय के रूप में पहचान की गई। सिर के पीछे चोट के निशान थे जिसके खेत में खून पसरा पड़ा हुआ था। स्थानीय पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। वृद्ध के सिर पर धारदार हथियार से छोटे बड़े पांच वार किए गए थे। उनका सिर जगह-जगह कट गया था। सूचना पाकर पुत्री मानती तथा छोटी बेटी कुंती रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंचीं। मानती की शादी बैरिया थाना स्थित चांदपुर के सुभाष सिंह के साथ हुई है। बड़ी बहन ललिता की शादी भी उसी घर में हुई है। कुंती ने प्रेम विवाह संजीत यादव पुत्र नरसिंह यादव भोपालपुर थाना रेवती से किया था। मौके पर पहुंचे एडिशनल एसपी दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बारीकी से जांच की। मझली पुत्री मानती से अलग हटकर पूछताछ की। आसपास के लोगों ने बताया श्रीकृष्ण राय ने कुछ लोगों को ब्याज पर रुपए दिए हुए धे। एडिश्नल एसपी डीपी तिवारी ने बताया कि पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर तीन लोगों को हिरासत में लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। तहरीर मिल गई है। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।