फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Elderly man married a mother of three children who died next morning In Jaunpur

UP: 75 साल के बुजुर्ग ने तीन बच्चों की मां से रचाई शादी...सगरू राम की सुहागरात बनी आखिरी रात; सुबह होते ही मौत

Wed, 01 Oct 2025 05:59 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 01 Oct 2025 05:59 PM IST
सार

जौनपुर में बुजुर्ग ने तीन बच्चों की मां से शादी की थी। अगले दिन सुबह ही बुजुर्ग की मौत हो गई। दोनों ने सोमवार को मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से शादी की थी।

विज्ञापन
Elderly man married a mother of three children who died next morning In Jaunpur
old man dies after marriage - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक बुजुर्ग की सुहागरात पर मौत हो गई। बुजुर्ग ने एक दिन पहले ही तीन बच्चों की मां से शादी रचाई थी। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गौराबादशाहपुर थाना इलाके के कुछमुछ गांव में एक बुजुर्ग ने तीन बच्चों की मां से सोमवार को शादी रचाई। शादी के अगले दिन मंगलवार की भोर में उसकी तबीयत खराब हो गई। पड़ोसी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


सगरू राम (75) ने करीब 40 साल पहले बेलाव गांव की अनारी देवी के साथ शादी की थी। दोनों की कोई संतान नहीं थी। एक साल पहले अनारी देवी की बीमारी से मौत हो गई। इसके बाद से सगरू राम अकेले रहते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक, सगरू के पास करीब दो बीघा जमीन और मकान था। उधर, मनभावती (35) के पति की मौत सात साल पहले बीमारी से हो गई थी। मनभावती की तीन संतान हैं। इस बीच सगरू और मनभावती एक-दूसरे के संपर्क में आए। 
 

बात आगे बढ़ने पर दोनों ने सोमवार को मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से शादी कर ली। पत्नी के मुताबिक, रात में वह बेटी को लेकर अंदर सोने चली गई, जबकि सगरू राम दो बेटों के साथ बाहर सो गए। 

 

भोर में उनकी तबीयत खराब हो गई। उनकी गर्दन टेढ़ी हो गई थी। यह देख पड़ोसी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। संगरू के भतीजे रोजगार के सिलसिले में दिल्ली में रहते हैं। थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने बताया कि घटना की जानकारी है। मामले की जांच की जा रही है।

 

शादी का वीडियो हो रहा वायरल
बुजुर्ग और तीन बच्चों की मां के साथ शादी का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दोनों मंदिर में शादी करते हैं। वीडियो में वे खुशी-खुशी शादी करते दिख रहे हैं। जयमाल डालते ही वे खुद ही ताली बजाने लगते हैं।

इसके बाद पत्नी की मांग में सिंदूर भरते हैं। इसी बीच वीडियो बनाने वाले कुछ लोग कहते हैं कि सही से मांग नहीं भरी। इस पर वे काफी देर तक सिंदूर लगाते हैं। शादी की रस्म पूरी होने पर पत्नी उनके पैर छूती है तो वे उसे आशीर्वाद देते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed