फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Elderly man eating food in Varanasi fell and died

खाना खाते-खाते गई जान: भोजनालय में खाना खा रहे बुजुर्ग निढाल होकर गिरे, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Mon, 12 Feb 2024 10:34 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 12 Feb 2024 10:34 PM IST
सार

बुजुर्ग बिजली से संबंधित कामकाज करते थे। डॉक्टरों ने आशंका जताई कि उनकी मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है।

विज्ञापन
Elderly man eating food in Varanasi fell and died
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में सर्किट हाउस के सामने भूतपूर्व सैनिक भोजनालय में सोमवार शाम खाना खा रहे 65 वर्षीय राकेश अवस्थी की मौत हो गई। दीनदयाल अस्पताल के डॉक्टरों ने आशंका जताई कि बुजुर्ग की मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है। 

विज्ञापन


भोजनालय के स्टाफ ने बताया कि बुजुर्ग शाम के समय आए और अपना दोपहिया वाहन खड़ा किया। टेबल पर बैठकर वह भोजन कर रहे थे कि अचानक निढाल होकर गिर पड़े। आनन-फानन उन्हें दीनदयाल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


कैंट थाने की पुलिस के अनुसार, बुजुर्ग चांदमारी के वीडीए कॉलोनी के फ्लैट में परिवार के साथ रहते थे। वह बिजली से संबंधित कामकाज करते थे। उनके ससुराल के लोग काली मंदिर, पांडेयपुर क्षेत्र में रहते हैं। घटना की जानकारी परिजनों को देकर शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed