{"_id":"5e0247748ebc3e87c70dd5af","slug":"ekaant-neeraj-singh-of-art-director-ballia-received-national-film-award","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकांत में आर्ट डायरेक्टर बलिया के नीरज सिंह को मिला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकांत में आर्ट डायरेक्टर बलिया के नीरज सिंह को मिला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
Tue, 24 Dec 2019 10:44 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Tue, 24 Dec 2019 10:44 PM IST
विज्ञापन
भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया के नीरज सिंह चंदन को नॉन फीचर फिल्म कैटेगरी में एकांत में आर्ट निर्देशन के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाजा गया है। 23 दिसंबर को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित 66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में नीरज को यह अवार्ड प्रदान किया गया।
विज्ञापन
दुबहड़ क्षेत्र के घोड़हरा बिसेनीडेरा निवासी साधारण परिवार में जन्मे नीरज सिंह की प्रारंभिक शिक्षा बलिया में हुई। इसके बाद बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से फाइन आर्ट्स एंड विजुअल आर्ट फैकेल्टी में डिप्लोमा प्राप्त किया।
विज्ञापन
पुणे स्थित फिल्म एंड टेलिविजन इंस्टीट्यूट से प्रोडक्शन डिजाइन एंड आर्ट डायरेक्शन में महारत हासिल करने के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। सार्थक भसीन द्वारा निर्देशित फिल्म एकांत में सफल आर्ट डायरेक्शन के लिए नीरज का नाम स्पेशल जूरी द्वारा राष्ट्रीय फिल्म अवार्ड के लिए चयनित किया गया था।
विज्ञापन