फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   eight years old girl murder in ballia

बलिया में आठ वर्षीय बालिका की गोली मार कर हत्या

Thu, 08 Feb 2018 11:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Updated Thu, 08 Feb 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
eight years old girl murder in ballia
मृतका की मां ने पुरानी रंजिश में हत्या का आरोप लगाया - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार शाम बकरी चरा रही आठ वर्षीय बालिका की गोली मार कर हत्या कर दी गई। हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। बदमाशों ने बकरी चरा रहे बालिका के चचेरे भाई पर गोली चलाई थी लेकिन वह बालिका को जा लगी। पीड़िता की मां ने पड़ोसियों पर आरोप लगाया है।

उधर, घटना के बाद क्षेत्राधिकारी उमेश कुमार मौके पर पहुंच गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बाद में पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से पूछताछ की। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के विशुनपुरा ग्राम निवासी दयाशंकर नट की आठ वर्षीय पुत्री करिश्मा अपने बड़े पिता सिंधु नट के पुत्र वीरेंद्र के साथ बकरी चरा रही थी। इसी बीच वहां पहुंचे तीन हमलावरों में से एक ने वीरेंद्र को लक्ष्य कर गोली चलाई जो करिश्मा को लग गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौत की सूचना मिलते ही माता इंद्रावती एवं परिवार के सदस्य वहां पहुंचे। दयाशंकर की मृतका पांच पुत्रियों में चौथे नंबर की थी। मृतका की मां इंद्रावती ने बताया कि पुरानी रंजिश में उसकी बेटी को गोली मारी गई है।


वहीं, मृतका की बड़ी बहन धर्मशीला ने पड़ोसियों पर हत्या करने का आरोप लगाया।  इस बाबत क्षेत्राधिकारी उमेश कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। जांच की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed