Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Eight UG and PG exams to be held at university in 15 days decision taken to complete them by March

MGKVP: विद्यापीठ में 15 दिनों में होंगी यूजी-पीजी की आठ परीक्षाएं, मार्च तक खत्म करवाने का निर्णय; जानें खास

Mon, 26 Jan 2026 02:24 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 26 Jan 2026 02:24 PM IST
सार

Varanasi News: काशी विद्यापीठ में परीक्षाओं को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। समय-सारिणी जारी कर यह फैसला लिया गया है कि इस बार मार्च तक परीक्षाएं खत्म करवा दी जाएंगी।

विज्ञापन
Eight UG and PG exams to be held at university in 15 days decision taken to complete them by March
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में 15 दिन में (27 जनवरी से 10 फरवरी तक) यूजी, पीजी की आठ परीक्षाएं होंगी। विश्वविद्यालय की ओर से अलग-अलग कोर्स की परीक्षाओं का समय-सारिणी जारी करते हुए जिम्मेदार लोगों से समय से परीक्षाएं कराने को कहा गया है। सत्र नियमित करने के उद्देश्य से इस बार मुख्य परिसर, गंगापुर परिसर के साथ ही महाविद्यालयों में भी मार्च तक अधिकांश कोर्स की परीक्षाओं को खत्म करवाने का फैसला लिया गया है। 

विज्ञापन


विवि में दीक्षांत समारोह पर आईं कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल ने सत्र नियमित करने पर विशेष जोर देते हुए समय पर परीक्षा कराकर परिणाम जारी करने को कहा था। इधर काशी विद्यापीठ में जहां समर्थ पोर्टल से परीक्षा फाॅर्म भराया जा रहा है, वहीं प्रथम सेमेस्टर के साथ ही दूसरे, तीसरे, पांचवें सेमेस्टर की लिखित परीक्षा के साथ ही प्रायोगिक और मौखिकी परीक्षा का भी समय-सारिणी जारी कर दी गई है। 

विज्ञापन
Trending Videos

ये हैं परीक्षा कार्यक्रम 

  • बीए ऑनर्स मास कम्यूनिकेशन प्रथम, द्वितीय, तृतीय वर्ष-27 जनवरी से 3 फरवरी तक।  बीएफए प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ वर्ष-27 जनवरी से 31 जनवरी तक
  • एमए, एमएससी प्रथम सेमेस्टर-31 जनवरी से 9 फरवरी तक। 
  • एमए गांधी अध्ययन प्रथम सेमेस्टर-28 जनवरी से 7 फरवरी तक
  • बीएड प्रथम सेमेस्टर- 28 जनवरी से 4 फरवरी तक। 
  • बीकॉम, एमकॉम प्रथम सेमेस्टर-27 जनवरी से 11 फरवरी तक। 
  • बीए एलएलबी तीसरे, पांचवें और सातवें सेमेस्टर की परीक्षा-20 जनवरी से शुरू हो गई है। 3 फरवरी तक चलेगी। 
  • विश्वविद्यालय परिसर में बीए, बीकॉम, बीएससी सहित अन्य कोर्स की स्किल डेवलपमेंट परीक्षा-3 फरवरी से 10 फरवरी तक।
विज्ञापन

शैक्षणिक सत्र नियमित करने के लिए मुख्य परिसर के साथ ही कॉलेजों की परीक्षाओं को समय से कराया जा रहा है। इसके लिए समय-सारिणी जारी कर दी गई हैं। कैंपस की अधिकांश परीक्षाएं खत्म हो गई हैं। समय से प्रैक्टिकल भी करवाया जा रहा है। - दीप्ति मिश्रा, परीक्षा नियंत्रक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed