फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Eight referees judged the moves of 45 wrestlers in 20 weight categories.

Varanasi News: आठ रेफरी ने 20 भार वर्ग के 45 कुश्ती खिलाड़ियों के दांवपेच परखे

Wed, 23 Sep 2026 02:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Eight referees judged the moves of 45 wrestlers in 20 weight categories.
खेल विभाग और वाराणसी कुश्ती संघ की ओर से मंगलवार शाम सिगरा स्टेडियम में जिले की टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल हुआ। इसमें आठ रेफरी ने 20 भारवर्ग में 45 कुश्ती खिलाड़ियों के दांव-पेंच का परीक्षण किया। ट्रायल में चयनित खिलाड़ी मंडलीय टीम का हिस्सा बनने के लिए 24 सितंबर को मैट पर उतरेंगे। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी 3 से 5 अक्तूबर तक इटावा में प्रस्तावित प्रादेशिक प्रतियोगिता में खेलेंगे।
विज्ञापन

वाराणसी कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजीव सिंह रानू के मुताबिक फ्रीस्टाइल स्पर्धा के 57 किलो में गया सेठ अखाड़े के जिलाजीत यादव, 61 किलो में महनाग अखाड़े के दीक्षित यादव, 65 किलो में महनाग अखाड़े के दीपू यादव, 70 किलो में महनाग अखाड़े के बजरंगी यादव, 74 किलो में बरेका के विशाल यादव, 79 किलो में गया सेठ अखाड़े के अश्वनी यादव, 86 किलो में बरेका के शिवम यादव, 92 किलो में गया सेठ के हिमांशु यादव, 97 किलो में बनियापुर के आदर्श यादव, 125 किलो में मुर्दहा अखाड़े के अभिषेक यादव ने पहला स्थान हासिल किया। फ्रीस्टाइल सर्वाधिक तीन खिलाड़ी महनाग अखाड़े से संबंधित हैं। निर्णायक की भूमिका सुरेंद्र यादव, दिव्यांश सिंह, बेबी सिंह, उमेश कुमार, रामाश्रय यादव, उमेश यादव ने निभाई। इस मौके पर रणवीर यादव, राजकुमार मिश्रा, सुनील यादव, सुभाष यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन

ग्रीको रोमन में सिगरा स्टेडियम के पांच खिलाड़ी
ग्रीको रोमन 55 किलो में सिगरा स्टेडियम के प्रेम बिंद के अलावा 60 किलो में यशपाल, 63 किलो में पीयूष यादव ने बाजी मारी। 67 किलो में डुहिया अखाड़े के विशाल यादव, 72 किलो में सिगरा के अनुकल्प यादव, 77 किलो में अजगरा के गोविंद भारद्वाज, 82 किलो में सिगरा के विष्णु गुप्ता जीते। 87 किलो में मुर्दहा के दीपू यादव और 97 किलो में अभय यादव मुर्दहा, 130 किलो में बनियापुर के अमित यादव ने प्रथम स्थान हासिल कर मंडलीय के लिए क्वालिफाई किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed