फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Eight players from Kashi won medals in regional wrestling

Varanasi News: प्रादेशिक कुश्ती में काशी के आठ खिलाड़ियों ने जीते पदक

Tue, 08 Apr 2025 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Apr 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Eight players from Kashi won medals in regional wrestling
विज्ञापन

प्रादेशिक प्रतियोगिता में वाराणसी के आठ खिलाड़ियों ने पदक जीते हैं। पुरुष वर्ग में पांच और महिला वर्ग के तीन खिलाड़ियों ने दम दिखाया। अंडर-20 प्रादेशिक कुश्ती 5 से 7 अप्रैल तक बागपत में हुई। कोच गोरख यादव ने बताया कि वाराणसी के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण, तीन रजत और तीन कांस्य पदक जीते। फ्रीस्टाइल पुरुष वर्ग के 92 किलो में स्वामीनाथ अखाड़े के यशवंत गिरी ने स्वर्ण, 125 किलो में बरेका के लक्ष्य कुमार ने रजत, ग्रीको रोमन के 63 किलो में गया सेठ अखाड़े के हर्ष यादव ने कांस्य, 67 किलो में सिगरा स्टेडियम के मनीष यादव ने कांस्य और 72 किलो में आशु पाल ने रजत पदक जीता। महिला वर्ग के 53 किलो में निवेदिता साई सेंटर की अंशु यादव ने रजत और 62 किलो में कशिश यादव ने स्वर्ण और 65 किलो में सिगरा स्टेडियम की अर्पिता कुमारी बिंद ने कांस्य पदक जीता। यूपी कुश्ती संघ के महासचिव सुरेश चंद्र उपाध्याय, सुभाष यादव, विशाल यादव, रामसजन यादव ने खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed