फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Eight officials from the District Karate Association successfully cleared the National Judge-Referee Examination.

Varanasi News: जिला कराटे संघ के 8 ऑफिशियल राष्ट्रीय जज-रेफरी परीक्षा में हुए सफल

Mon, 18 May 2026 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Eight officials from the District Karate Association successfully cleared the National Judge-Referee Examination.
जिला कराटे संघ वाराणसी के 8 ऑफिशियल कराटे के काता और कुमिते वर्ग की राष्ट्रीय रेफरी और जज परीक्षा पास करने में सफल हुए। संघ के महासचिव दिलीप कुमार सैनी ने बताया कि इसमें गोलू सोनकर, सौरभ केशरी, दिलीप चौरसिया, वैदिक सिंह, शशांक पाठक, प्रियांशु गिरी, मनीष बिंद और संतोष सोनकर सफल हुए। यह परीक्षा उत्तर प्रदेश कराटे एसोसिएशन के महासचिव क्योशी जसपाल सिंह की अध्यक्षता में हुई। परीक्षा के मुख्य परीक्षक और वर्ल्ड कराटे फेडरेशन के जज कुमार विजय ने सफल अभ्यर्थियों को प्रमाण-पत्र और आधिकारिक बैज देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

संघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने सभी सफल ऑफिशियल को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि वाराणसी में कराटे खेल के तकनीकी विकास और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण का प्रमाण है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ये सभी अधिकारी भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में निष्पक्ष और उच्चस्तरीय निर्णायक की भूमिका निभाकर वाराणसी एवं उत्तर प्रदेश का नाम गौरवान्वित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed