फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Eight-month-old baby dies during treatment at Heritage Hospital

हेरिटेज अस्पताल में उपचार के दौरान आठ माह के बच्चे की मौत

Sat, 30 Apr 2022 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Eight-month-old baby dies during treatment at Heritage Hospital
भदवर स्थित हेरिटेज मेडिकल कालेज के अस्पताल में इलाज के दौरान बृहस्पतिवार रात आठ माह के बच्चे की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

सोनभद्र के दुद्धी निवासी बच्चे की दादी प्रभावती के अनुसार आठ माह के पोते हर्षित को बचपन से शौच का रास्ता नहीं था, जिसे 18 अप्रैल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। रात में आपरेशन किया गया और सुबह बच्चे ने दम तोड़ दिया। प्रभावती का आरोप था कि अस्पताल प्रबंधन ने सादे कागज पर हस्ताक्षर भी करवा लिया। चिकित्सकों की लापरवाही से बच्चे की मौत हुई। परिजनों के शोर और हंगामे की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने किसी तरह समझा बुझाकर शांत कराया। वहीं, अस्पताल प्रबंधन के अनुसार उपचार में किसी तरह की कोई लापरवाही नहीं बरती गई। उधर, अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि यह आरोप निराधार है। अस्पताल की ओर से बच्चे के इलाज में किसी तरह की लापरवाही नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed