फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Eight km long jam on highway in Bhadohi

भदोही में वाराणसी-इलाहाबाद राजमार्ग पर लगा आठ किमी लंबा जाम, वाहन चालक व यात्री हुए बेदम

Sat, 14 Oct 2017 07:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, भदोही
ब्यूरो, अमर उजाला, भदोही Updated Sat, 14 Oct 2017 07:57 PM IST
विज्ञापन
Eight km long jam on highway in Bhadohi
राजमार्ग पर लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला
भदोही में वाराणसी-इलाहाबाद राजमार्ग पर शनिवार को पुलिसिंग और यातायात व्यवस्था जाम के आगे हांफती नजर आई। औराई से लेकर गोपीगंज पड़ाव तक लगभग आठ किलोमीटर जीटी रोड का दक्षिणी लेन पूरी तरह जाम में जकड़ा रहा।
विज्ञापन


सुबह आठ बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक हाईवे पर रुक-रुक कर जाम की स्थिति बनती रही। औराई से लेकर लालानगर और उसके बाद गोपीगंज के पड़ाव तक भीषण जाम के चलते जिले की यातायात व्यवस्था बेपटरी हो गई।
विज्ञापन


सुबह आठ बजे शुरू हुई जाम की स्थिति दोपहर बाद दो बजे तक यात्रियों और वाहन चालकों के लिए फजीहत का सबब बनी रही। इस दौरान एक ही लेन पर वाहनों की तीन-तीन कतारों के अलावा फुटपाथ तक आड़े-तिरछे वाहनों के रेले से पूरा रोड पैक हो गया। बीच-बीच में वाहन खिसकते और रेंगते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


छोटी कारों के अलावा दोपहिया वाहनों को भी जाम से निकलने में पसीने छूट गए। जिन लोगों को लिंक मार्ग की जानकारी थी, वे इधर-उधर के लिंक मार्गों और गलियों से निकलते रहे, लेकिन ज्यादातर लोग जाम में फंसकर विवश दिख रहे थे।

औराई माधोसिंह, लालानगर और गोपीगंज में जाम लगने वाले बिंदुओं पर जहां लोग घंटों परेशान रहे, वहां भी पुलिस का कोई नुमाइंदा नजर नहीं आ रहा था। इससे हालात और बिगड़ते चले गए।

काफी देर के बाद गोपीगंज में मिर्जापुर रोड तिराहे पर पहुंची पुलिस ने यातायात को नियंत्रित किया, तब जाकर जाम में कमी होनी शुरू हुई। इसके बावजूद दोपहर दो बजे तक हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही।
पुलिस कप्तान सचींद्र पटेल ने कहा कि हंडिया में रात में भरत मिलाप के आयोजन के कारण सुबह जीटी रोड पर यातायात का दबाव बढ़ गया था।

हंडिया से छूटे ट्रकों ने बढ़ाया दबाव

Eight km long jam on highway in Bhadohi
traffic jam
पड़ोसी जनपद इलाहाबाद के हंडिया में भरत मिलाप के चलते रूट डायवर्जन कर दिया गया था। इससे वाहन जंघई और भदोही होते हुए वाराणसी की तरफ निकल रहे थे।

इस दौरान तमाम ट्रकों को हंडिया से पहले ही रोक दिया गया था। उन्हें सुबह छोड़ा गया। इसके चलते जीटी रोड पर यातायात का दबाव अचानक बढ़ गया। इसमें जाम के रोजमर्रा के कारण जुड़े तो जीटी रोड पर रफ्तार को ब्रेक लग गया।

औराई में माधोसिंह रेलवे क्रॉसिंग से एक साथ छूटने वाले वाहनों ने हाईवे के यातायात को जाम कर दिया। जबकि गोपीगंज में मिर्जापुर रोड की तरफ मुड़ने वाले वाहनों के चलते जाम लगता रहा।

इसी तरह, लालानगर टोल टैक्स प्लाजा पर वसूली के लिए लंबे समय तक वाहनों को खड़ा कर दिए जाने के कारण जाम लगा। इस बीच जाम में फंसे लोगों का कहना था कि हंडिया से छूटे वाहनों का दबाव उत्तरी लेन पर था।
अगर पुलिस ने ढंग से नियंत्रित किया रहता तो दक्षिणी लेन पर जाम में लोग परेशान न होते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed