फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Eight districts including Varanasi got constructor

वाराणसी समेत आठ जिलों को मिले कंस्ट्रेटर

Sun, 02 May 2021 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Eight districts including Varanasi got constructor
वाराणसी। कोविड अस्पतालों में भर्ती मरीजों के इलाज में ऑक्सीजन की कमी दूर कराने की दिशा में शासन-प्रशासन की ओर से लगातार पहल की जा रही है। शनिवार को वाराणसी समेत आसपास के आठ जिलों को मेडिकल ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर भिजवाया गया।
विज्ञापन

एमएलसी एके शर्मा ने बताया कि शनिवार को मिले 36 मेडिकल ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर में वाराणसी, आजमगढ़, बलिया, मिर्जापुर, गाजीपुर में 5-5 जबकि जौनपुर और मऊ को 4-4 ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर मिले हैं। इसके अलावा चंदौली जिला प्रशासन को भी तीन ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर सौंपा गया है। बताया कि रविवार को और भी मेडिकल ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर पूर्वांचल के अन्य जिलों में भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

कहा कि यह मशीन वायुमंडल से आक्सीजन निकालती है। मशीन से 5 लीटर प्रति मिनट तक आक्सीजन मरीज को दिया जा सकता है। इससे आक्सीजन सेचुरेशन बढ़कर 90 से 95 प्रतिशत तक हो जाता है। बिजली से संचालित यह मशीन नोजल केनुला के माध्यम से मरीज को लगातार 24 घंटे ऑक्सीजन देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने एके शर्मा और उनके सहयोगी को पूर्वांचल के जिलों के लिए कंस्ट्रेटर उपलब्ध कराने के लिए आभार प्रकट किया। इस अवसर पर एडिशनल सीएमओ डॉ. संजय राय सहित पूर्वांचल के कई जिलों के प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed