फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Eight deaths due to corona in Purvanchal, 594 patients report positive

पूर्वांचल में कोरोना से आठ की मौत, 594 मरीजों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव 

Mon, 24 Aug 2020 01:27 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Mon, 24 Aug 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Eight deaths due to corona in Purvanchal, 594 patients report positive
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

आजमगढ़, वाराणसी और विंध्य मंडल में रविवार को कोरोना के 594 मरीज मिले।जबकि बलिया में तीन, आजमगढ़ में दो, वाराणसी, जौनपुर और गाजीपुर में एक-एक को मिलाकर कुल आठ संक्रमितों की मौत हो गई। वाराणसी में 217, बलिया में 99, आजमगढ़ में 63, गाजीपुर में 47, जौनपुर में 44, चंदौली में 37, मिर्जापुर में 25, मऊ में 23, भदोही में 21, सोनभद्र में 18 मरीज मिले। बीमारी की चपेट में आने वालों में डॉक्टर, स्वास्थ्यकर्मी, बैंककर्मी, पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। 

विज्ञापन


 बलिया में 99 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जबकि बीमारी से पीड़ित तीन और लोगों की मौत हो गई। आजमगढ़ में कोरोना संक्रमण से दो की मौत हुई है। इसमें एक शहर निवासी और दूसरा जहानागंज के डीहा का रहने वाला था। इसके अलावा 63 नये मरीज भी मिले। वाराणसी में कोरोना से एक की मौत हो गई, जबकि 217 नये मरीज मिले। गाजीपुर में कोरोना संक्रमित डाक्टर की मौत हो गई।
विज्ञापन


जबकि सीएमओ कार्यालय में तैनात एक डाक्टर समेत 47 की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जौनपुर में कोरोना से एक और मौत हो गई। पिछले चार दिनों से बीमार मरीज ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। 44 नए मरीज भी मिले हैं। चंदौली में 37 और मिर्जापुर में कोरोना के 25 नए मरीज पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


54 के स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। मऊ में 23 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इनमें बैंककर्मी, पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। भदोही में पुलिसकर्मी, निजी अस्पताल की महिला स्वास्थ्यकर्मी समेत कोरोना के 21 मरीज सामने आए। सोनभद्र में तीन महिलाओं समेत 18 और लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed