फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Eight daughters of Kashi will compete in national wrestling competition in varanasi

Sports News: राष्ट्रीय कुश्ती में खेलेंगी काशी की आठ बेटियां, 18 पदक और 370 अंक लेकर बनीं चैंपियन

Fri, 10 Oct 2025 06:26 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 10 Oct 2025 06:26 PM IST
सार

टीम मैनेजर रोशन कन्नौजिया ने बताया कि बालिका वर्ग की राष्ट्रीय स्कूली कुश्ती प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल की कुल 23 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इनमें से 8 ने स्वर्ण, 4 ने रजत और 6 ने कांस्य पदक जीते।

विज्ञापन
Eight daughters of Kashi will compete in national wrestling competition in varanasi
राष्ट्रीय कुश्ती में खेलेंगी काशी की आठ बेटियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माध्यमिक स्कूली कुश्ती में स्वर्ण पदक जीतकर काशी की 8 बेटियां राष्ट्रीय मुकाबले में प्रतिभाग करेंगी। गोरखपुर में आयोजित प्रादेशिक स्कूली प्रतियोगिता में टीम ने कुल 18 पदक जीतकर 370 अंकों के साथ ओवरऑल विजेता का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन


टीम मैनेजर रोशन कन्नौजिया ने बताया कि बालिका वर्ग की राष्ट्रीय स्कूली कुश्ती प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल की कुल 23 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इनमें से 8 ने स्वर्ण, 4 ने रजत और 6 ने कांस्य पदक जीते। इस अवसर पर अशोक यादव, विशाल यादव, रामसेवक यादव, रामश्रय यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अंडर-14 बालिका वर्ग:
30 किलो: अनुष्का यादव (गाजीपुर) – रजत
36 किलो: खुशी शर्मा (कस्तूरबा बालिका इंटर कॉलेज) – स्वर्ण
39 किलो: प्रिया यादव – स्वर्ण
42 किलो: अर्चन निवेदिता – कांस्य
46 किलो: साक्षी भारद्वाज (निवेदिता) – स्वर्ण
50 किलो: राजनंदिनी पटेल (निवेदिता साई) – कांस्य
54 किलो: अंदरी पटेल (गोस्वामी तुलसीदास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रविन्द्रपुरी) – स्वर्ण
(कुल 7 पदक)

अंडर-17 बालिका वर्ग:
46 किलो: आकांक्षा यादव (बीएचयू शिवाजी हॉल) – स्वर्ण
49 किलो: रिया कुमारी (निवेदिता साई सेंटर) – रजत
65 किलो: सरिता राय (बीएचयू शिवाजी हॉल) – कांस्य
73 किलो: लक्ष्मी गुप्ता – कांस्य
(कुल 4 पदक)

अंडर-19 बालिका वर्ग:
50 किलो: प्रतिभा यादव – स्वर्ण
55 किलो: आंचल यादव (निवेदिता) – स्वर्ण
57 किलो: गुड़िया (चौबेपुर) – रजत
59 किलो: खुशी चौहान – स्वर्ण
68 किलो: विजयलक्ष्मी मिश्रा (स्वामीनाथ अखाड़ा) – रजत
72 किलो: पायल यादव (बीएचयू शिवाजी हॉल) – स्वर्ण
76 किलो: जाह्नवी (निवेदिता साई सेंटर) – कांस्य 
(कुल 7 पदक)
विज्ञापन

लगातार दूसरे वर्ष राष्ट्रीय मुकाबले में दिखेंगी अंदरी और पायल
गत वर्ष आयोजित राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुकीं पायल यादव और अंदरी पटेल इस वर्ष भी राष्ट्रीय स्तर पर खेलेंगी। पायल ने पिछले वर्ष स्वर्ण पदक जीता था, जबकि अंदरी पटेल को पांचवां स्थान प्राप्त हुआ था। अंडर-14 बालक वर्ग की कुश्ती प्रतियोगिता में कुल 8 पदक मिले हैं। नाथूराम राम यादव ने बताया कि इसमें 2 खिलाड़ियों ने रजत और 6 ने कांस्य पदक जीता है। शुक्रवार को बालक वर्ग के ग्रीको-रोमन मुकाबले आयोजित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed