फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Eight accused arrested for cheating people by opening 500 bank accounts used to cheat people

Varanasi News: 500 बैंक खाता खुलवाकर धोखाधड़ी करने के आठ आरोपी अरेस्ट, ऐसे देते थे झांसा

Thu, 28 Aug 2025 05:27 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 28 Aug 2025 05:27 AM IST
सार

वाराणसी में आठ ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जो अशिक्षित लोगों को झांसा देकर उनका खाता बैंक में खुलवाते थे। इसके बाद उन खातों साइबर के शातिरों को बेच देते थे।

विज्ञापन
Eight accused arrested for cheating people by opening 500 bank accounts used to cheat people
चेतगंज पुलिस ने दर्ज किया मामला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: मलिन बस्तियों में दो हजार रुपये देकर पैनकार्ड, आधार के जरिये बैंक खाता खुलवाने और फिर उन खातों को साइबर जालसाजों को बेचने वाले गिरोह के आठ आरोपियों को भेलूपुर पुलिस ने बुधवार को रविंद्रपुरी काॅलोन मोड़ और अस्सी पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से एक आधार कार्ड, एक पैन कार्ड, सात मोबाइल, यूपीआई बार कोड की कॉपी और डेबिट कार्ड की दो छायाप्रति बरामद हुई। अब तक आरोपियों ने 500 से अधिक बैंक खाते खुलवाएं हैं।

विज्ञापन


पुलिस लाइन सभागार में डीसीपी क्राइम सरवणन टी. ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में रोहनिया के अखरी बाईपास निवासी राहुल प्रजापति, भेलूपुर बजरडीहा का अरुण शर्मा, लंका के सीरगोवर्धन निवासी आयुष्मान यादव, सोनारपुरा का नवीन कुमार गुप्ता, सरायनंदन खोजवा निवासी हर्ष सिंह, खोजवा निवासी मोनू कुमार, दुर्गाकुंड आनंद पार्क निवासी फिरोज, नवाबगंज दुर्गाकुंड निवासी ओमप्रकाश गुप्ता है। आरोपियों के खिलाफ एक पीड़ित ने फर्जी तरीके से लोन दिलाने और प्रपत्र हासिल करने के आरोप में केस दर्ज कराया।
विज्ञापन


चेतगंज एसीपी डॉ. ईशान सोनी ने बताया कि यह सभी आरोपी सीधे-साधे और कम पढे़-लिखे लोगों को झांसा देकर उनका बैंक खाता खुलवाते थे और नेट बैंकिंग एक्टिव कराते थे। फर्जी लोन बांटने वालों और साइबर धोखाधड़ी करने वालों को इन खातों को बेचते थे। बड़ी रकम होने पर उसे सीधे क्रिप्टो में तब्दील करते थे। आरोपियों के नेटवर्क को और खंगाला जा रहा है। मास्टरमाइंड तक पुलिस पहुंचेगी। भेलूपुर इंस्पेक्टर सुधीर कुमार त्रिपाठी की टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed