फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Eid ul Adha 2022 varanasi Police commissioner sees arrangements at mosques and Idgahs of banaras

Eid ul Adha 2022: वाराणसी के प्रमुख मस्जिदों और ईदगाहों पर पुलिस आयुक्त ने देखी व्यवस्थाएं, धर्मगुरुओं के साथ की बैठक

Sat, 09 Jul 2022 03:28 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 09 Jul 2022 03:28 PM IST
सार

पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने वाराणसी शहर के प्रमुख मस्जिदों और ईदगाहों का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मौके पर मिले लोगों से बात की। 

विज्ञापन
Eid ul Adha 2022 varanasi Police commissioner sees arrangements at mosques and Idgahs of banaras
मस्जिदों और ईदगाहों पर पुलिस आयुक्त ने देखी व्यवस्थाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बनारस के ईदगाहों और मस्जिदों में रविवार को जज्बा-ए-कुर्बानी का त्योहार ईद-उल-अजहा की नमाज पूरी अकीदत के साथ अदा की जाएगी। इससे पहले शनिवार को पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने शहर के प्रमुख मस्जिदों और ईदगाहों का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मौके पर मिले लोगों से बात की।

विज्ञापन


मस्जिदों और ईदगाहों पर व्यवस्थाएं देखीं और नमाजियों के लिए वहां साफ-सफाई के अलावा उनके पहुंचने और वापस लौटने आदि की जानकारी ली। साथ ही अधीनस्थों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। भेलूपुर में धर्मगुरुओं के साथ बैठक कर पुलिस आयुक्त ने सौहार्दपूर्ण तरीके से पर्व मनाने की अपील की।  इधर, रेवड़ी तालाब, पीलीकोठी, भेलूपुर के ललिता सिनेमा हॉल के पास बकरों की मंडी में खरीदारों की भीड़ लगी है। बाजार में इस समय आठ हजार से लेकर 50 हजार रुपये तक के बकरे बिक रहे हैं। 

विज्ञापन

संरक्षित पशुओं की नहीं होगी कुर्बानी

सावन और बकरीद को देखते हुए पुलिस सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने की तैयारियों में जुट गई है। शुक्रवार को थानावार शांति समितियों की बैठक हुई। इसमें धर्मगुरुओं, प्रबुद्धजनों और व्यापारियों से चर्चा की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

Eid ul Adha 2022 varanasi Police commissioner sees arrangements at mosques and Idgahs of banaras
भेलूपुर में बैठक करते पुलिस आयुक्त - फोटो : अमर उजाला

बकरीद को लेकर यह अपील की गई कि किसी भी संरक्षित पशु की कुर्बानी न दी जाए, उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट साझा और फारवर्ड न करें। यातायात पुलिस लाइन के सभागार में पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने सभी पुलिस अधिकारियों और धर्म गुरुओं से चर्चा की।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक मोहल्ले के मुवज्जिज व्यक्तियों से संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। सभी धर्मगुरुओं से लगातार संवाद किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर 24 घंटे साइबर सेल और सर्विलांस सेल पैनी नजर बनाए हुए है। यदि कोई अफवाह फैलाएगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई तय है। शहर में धारा 144 सहित सेक्टर स्कीम लागू किया गया है। सभी संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों में लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed