फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Eid prayers Muslims in Ghazipur and Mau, wearing a black band,

गाजीपुर और मऊ में मुस्लिमों ने काली पट्टी बांधकर अदा की ईद की नमाज

Mon, 26 Jun 2017 02:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर/मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर/मऊ Updated Mon, 26 Jun 2017 02:34 PM IST
विज्ञापन
Eid prayers Muslims in Ghazipur and Mau, wearing a black band,
गाजीपुर में काली पट्टी बांधकर ईद की नमाज अदा करने पहुंचे नमाजी - फोटो : अमर उजाला

ईद के मौके पर जहां पूरे देश में जश्न का माहौल है वहीं पूर्वांचल के दो जिलों गाजीपुर और मऊ में नमाजियों ने काली पट्टी बांधकर नमाज अदा की। गाजीपुर के सैयदबाड़ा और नक्‍खास मस्जिद में मुसलमानों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर नमाज अदा की।

विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियां अल्पसंख्यक विरोधी हैं। प्रदेश सरकार में मुस्लिम का उत्पीड़न किया जा रहा है। बजरंग दल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हिंदू युवा वाहिनी के सदस्य गुंडई कर रहे हैं।
विज्ञापन


इससे पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की इन्हीं भेदभावपूर्ण नीतियों के विरोध में वह काली पट्टी बांधकर विरोध कर रहे हैं। वहीं मऊ के नसीरपुर गांव के लोगों ने पिछले दिनों एक मौलवी की हत्या के विरोध में काली पट्टी बांधकर ईद की नमाज अदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सरकार से मांग की दोषियों के खिलाफ जल्द से जल्द कठोर कार्रवाई की जाए। इससे पहले मौलवी हत्या के समय गांव की मस्जिद में प्रतिबंधित मांस भी फेंका गया था। इसको लेकर पूरे गांव में काफी रोष है। पुलिस अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed