फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Eid: Namaz read after Vaju in Gyanvapi

ईद : ज्ञानवापी में वजू के बाद पढ़ी नमाज

Sat, 22 Apr 2023 07:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Apr 2023 07:21 PM IST
विज्ञापन
Eid: Namaz read after Vaju in Gyanvapi
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर जिला प्रशासन ने रखवाए छह प्लास्टिक के टब
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। ज्ञानवापी मस्जिद में ईद के दिन वजू के लिए छह प्लास्टिक के टब रखवाए गए थे। ईद की नमाज पढ़ने पहुंचे नमाजियों ने मस्जिद में ही वजू करने के बाद नमाज अदा की। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर जिला प्रशासन ने बीती रात ही छह प्लास्टिक के टब मस्जिद परिसर में रखवा दिए थे। मसाजिद कमेटी के साथ ही नमाजियों ने भी इस इंतजाम पर प्रसन्नता जताई।

शनिवार को सुबह ईद की नमाज अदा करने पहुंचे नमाजियों ने मस्जिद परिसर में वजू का इंतजाम देखकर प्रसन्नता जताई। कई नमाजियों ने नमाज से पहले वजू भी किया। मसाजिद कमेटी के सैय्यद यासिन ने भी जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया है। ज्ञानवापी मस्जिद में रमजान के दौरान वजू के लिए पानी की पर्याप्त व्यवस्था कराए जाने की मस्जिद कमेटी ने की थी। कमेटी की मांग पर विचार करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को जिलाधिकारी को पर्याप्त संख्या में पानी के टबों का इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा ताकि मस्जिद आने वाले नमाजियों को किसी तरह की असुविधा ना हो। जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ज्ञानवापी में वजू के लिए छह टब रखवाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed