फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Eid-e-Gadeer: Eid-e-Gadeer on 25th June, 150 years old gathering will be organized on the banks of Ganga.

Eid-e-Gadeer: 25 जून को ईद-ए-गदीर, गंगा तट पर सजेगी 150 साल पुरानी महफिल

Sun, 23 Jun 2024 03:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
Eid-e-Gadeer: Eid-e-Gadeer on 25th June, 150 years old gathering will be organized on the banks of Ganga.
शिया समुदाय की सबसे बड़ी खुशी ईद-ए-गदीर 25 जून को मनाई जाएगी। इस दौरान गंगा के तट पर करारा हाउस मुकीमगंज में 150 साल पुरानी ईद-ए-गदीर की महफिल सजेगी। वहीं, शिया बाहुल्य इलाकों में नमाज, अमाल और महफिलों का सिलसिला भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

हजरत अली समिति के सचिव हाजी सैयद फरमान हैदर ने बताया कि इस्लामी कैलेंडर के आखिरी महीने जिलहिज्जा की 18वीं तारीख को ईद-ए-गदीर मनाई जाती है। शिया हजरात इसे ईद-उल-फितर और ईद-उल-अजहा से भी बढ़कर महत्व देते हैं। 1435 साल पहले नबी हजरत मोहम्मद ने हज से लौटते समय मक्का और मदीना के बीच गदीर नामक स्थान पर सवा लाख हाजियों के बीच घोषणा की कि जिस-जिसका मैं मौला हूं, उस उसके अली भी मौला हैं। अली मेरे जानशीन हैं। तीन दिनों तक सवा लाख लोग हजरत अली को बधाई देते रहे।
विज्ञापन

बनारस में भी शिया समुदाय जोश-खरोश से ईद-ए-गदीर मनाएगा। शिया बाहुल्य इलाकों में सुबह से ही नमाज, अमाल और महफिलों का सिलसिला शुरू हो जाएगा। पत्थरगली में शहीद अली के निवास पर महफिल का आयोजन होगा। शायरों को इनाम दिया जाएगा। साथ ही शिरकत करने वालों को लकी ड्रॉ के जरिए इनाम से नवाजा जाएगा। भदऊं पर स्वर्गीय आले हसन के इमामबाड़े पर नसीरूल मेंहदी के संयोजन में सुबह नौ बजे महफिल सजेगी। मुख्य कार्यक्रम गंगा किनारे करारा हाउस मुकीमगंज में शाम चार बजे मौलाना जफरुल हुसैनी के संयोजन में कदीमी 150 साल पुरानी महफिल आयोजित होगी। यहां हजारों की संख्या में लोग जुटते हैं। खुशियों का सिलसिला 24 जून की रात से शुरू होकर 27 जून तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed