फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   EID 2023: Namaz read in Gyanvapi, six plastic tubs kept for Vaju on order of Supreme Court

EID 2023: ज्ञानवापी मस्जिद में पढ़ी गई नमाज, वजू के लिए रखवाए गए प्लास्टिक के छह टब, देखकर खुश हुए नमाजी

Sun, 23 Apr 2023 10:54 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 23 Apr 2023 10:54 AM IST
सार

शनिवार को सुबह ईद की नमाज अदा करने पहुंचे नमाजियों ने मस्जिद परिसर में वजू का इंतजाम देखकर प्रसन्नता जताई। कई नमाजियों ने नमाज से पहले वजू भी किया। मसाजिद कमेटी के सैय्यद यासिन ने भी जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया है। ज्ञानवापी मस्जिद में रमजान के दौरान वजू के लिए पानी की पर्याप्त व्यवस्था कराए जाने की मस्जिद कमेटी ने की थी।

विज्ञापन
EID 2023: Namaz read in Gyanvapi, six plastic tubs kept for Vaju on order of Supreme Court
ज्ञानवापी मस्जिद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ज्ञानवापी मस्जिद में ईद के दिन वजू के लिए प्लास्टिक के छह टब रखवाए गए थे। ईद की नमाज पढ़ने पहुंचे नमाजियों ने मस्जिद में ही वजू करने के बाद नमाज अदा की। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर जिला प्रशासन ने बीती रात ही छह प्लास्टिक के टब मस्जिद परिसर में रखवा दिए थे। मसाजिद कमेटी के साथ ही नमाजियों ने भी इस इंतजाम पर प्रसन्नता जताई।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- कैमरे में कैद हुईं ईद की तस्वीरें: कहीं गले मिलते दिखे नन्हें बच्चे, कहीं मेले में मस्ती करते, शानदार फोटोज

विज्ञापन

शनिवार को सुबह ईद की नमाज अदा करने पहुंचे नमाजियों ने मस्जिद परिसर में वजू का इंतजाम देखकर प्रसन्नता जताई। कई नमाजियों ने नमाज से पहले वजू भी किया। मसाजिद कमेटी के सैय्यद यासिन ने भी जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया है। ज्ञानवापी मस्जिद में रमजान के दौरान वजू के लिए पानी की पर्याप्त व्यवस्था कराए जाने की मस्जिद कमेटी ने की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कमेटी की मांग पर विचार करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को जिलाधिकारी को पर्याप्त संख्या में पानी के टबों का इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा ताकि मस्जिद आने वाले नमाजियों को किसी तरह की असुविधा ना हो। जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ज्ञानवापी में वजू के लिए छह टब रखवाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed