फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   EID 2018 alvida namaz wiil today

अलविदा जुमा पर बरकत को उठे हाथ, बाजारों में उमड़ी भीड़

Fri, 15 Jun 2018 01:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 15 Jun 2018 01:29 PM IST
विज्ञापन
EID 2018 alvida namaz wiil today
रमजान अब तकरीबन रुखसत हो गया है। शुक्रवार को शहर भर में अलविदा जुमा की नमाज अदा की जाएगी। मस्जिदों में बरकत और बेहतरी की दुआ के लिए हाथ उठेंगे। अलविदा जुमा होने के साथ शुक्रवार को चांद रात होने की खुशी भी मनाई जा सकती है, इसकी पूरी उम्मीद है। अलविदा जुमा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 
विज्ञापन


गुरुवार को चांद को लेकर थोड़ी असमंजस की स्थिति रही। शिया समुदाय ने बीते शुक्रवार को ही अलविदा जुमा की नमाज अदा कर ली थी। जबकि सुन्नी समुदाय ने 15 जून को अलविदा जुमा होने का एलान किया था। फिलहाल देर शाम तक शिया समुदाय की ओर से भी ईद का चांद होने की कोई तस्दीक नहीं हुई।
विज्ञापन


उधर, अलविदा जुमा को लेकर मस्जिदों में तैयारियां होती रहीं। अलविदा जुमा के मद्देनजर नमाजियों की सहूलियत के लिए मस्जिदों में पानी-बिजली आदि के इंतजाम कर लिए गए है। शहर की खास मस्जिदों ज्ञानवापी मस्जिद, लंगड़ा हाफिज मस्जिद, जामा मस्जिद नदेसर, मस्जिद दायम खां पुलिस लाइन, मस्जिद ढाई कंगूरा, मस्जिद धरहरा में अलविदा जुमा पर अच्छी खासी नमाजियों की तादाद जुटती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर घरों में भी अलविदा जुमा की नमाज अदा करने की नियत और अलविदा जुमा का रोजा रखने की नियत बच्चों ने भी कर ली। अलविदा जुमा और चांद रात होने की उम्मीद में शुक्रवार को बाजारों में भी भीड़ उमड़ी। ईद की खरीदारी का आज अंतिम मौका है।

चांद की तस्दीक होने के बाद तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए भी लोग बाजारों का रुख करेंगे। दालमंडी, नई सड़क से लेकर दशाश्वमेध, गुरुबाग, हथुआ मार्केट समेत शहर के सभी बाजार देर रात तक खुले रहेंगे। मुस्लिम इलाकों में भी खासा चहल पहल होगी। 
---

अलविदा जुमा की नमाज पर रूट डायवर्जन

EID 2018 alvida namaz wiil today
अलविदा जुमा की नमाज के मद्देनजर शुक्रवार की सुबह 10 बजे से शहर में कई मार्गों पर वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा। एसपी ट्रैफिक सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि नमाज खत्म होने के बाद प्रतिबंध हटा लिया जाएगा। उन्होंने आमजन से पुलिस का सहयोग करने की अपील की है। 

- गाजीपुर की ओर से आने वाले वाहनों को आशापुर से कज्जाकपुरा नहीं जाने दिया जाएगा। ये वाहन पांडेयपुर चौराहा से पुलिस लाइन तिराहा, चौकाघाट होते हुए शहर आएंगे।
- जीटी रोड से लाटभैरव होकर आशापुर जाने वाले सभी वाहन कज्जाकपुरा रेलवे क्रासिंग से चौकाघाट की ओर मोड़ दिए जाएंगे।
- गोदौलिया से मैदागिन और मैदागिन से गोदौलिया के बीच वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।
- नई सड़क से दालमंडी और गोदौलिया से दशाश्वमेध की ओर वाहन नहीं जाएंगे।
- कैंट रेलवे स्टेशन से काशी विद्यापीठ होते हुए रथयात्रा जाने वाले वाहन इंग्लिशिया लाइन, मलदहिया, साजन सिनेमा तिराहा होकर जाएंगे। साजन तिराहा और इंग्लिशिया लाइन से काशी विद्यापीठ की ओर वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा।
- लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर नमाज के समय नई सड़क की ओर बेनियाबाग से वाहन नहीं आएंगे।
- एलटी कालेज तिराहा से पुलिस लाइन चौराहे की तरफ  वाहन नहीं जाएंगे। इन वाहनों को कचहरी / आंबेडकर चौराहा की ओर भेजा जाएगा।
- पांडेयपुर की ओर से आने वाले वाहन पुलिस लाइन चौराहा की ओर नहीं जाएंगे। इन वाहनों को डीआईजी आवास की ओर डायवर्ट कर दिया जाएगा।
- अलविदा जुमे की नमाज पर पूर्व में जारी सभी वाहन पास निरस्त रहेंगे। एंबुलेंस और शव वाहन प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed