{"_id":"612148a006c785024f287f10","slug":"efforts-of-relatives-of-patients-admitted-to-black-fungus-brought-color-bhu-hospital-got-three-thousand-vial-injections","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लैक फंगस के भर्ती मरीजों के परिजनों का प्रयास लाया रंग, बीएचयू अस्पताल को इंजेक्शन के तीन हजार वायल मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लैक फंगस के भर्ती मरीजों के परिजनों का प्रयास लाया रंग, बीएचयू अस्पताल को इंजेक्शन के तीन हजार वायल मिले
Sun, 22 Aug 2021 12:11 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 22 Aug 2021 12:11 AM IST
सार
अस्पताल में इंजेक्शन की कमी की वजह से ही मरीज और परिजन परेशान हो गए थे। चार दिन पहले परिजनों ने बीएचयू अस्पताल में एमएमस ऑफिस पर धरना, प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
सर सुंदरलाल अस्पताल बीएचयू ।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीएचयू सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में भर्ती ब्लैक फंगस के मरीजों के लिए शासन ने तीन हजार वायल इंजेक्शन एंफोटेरेसिन बी उपलब्ध कराया है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने बीएचयू अस्पताल में इन इंजेक्शन को भिजवा दिया है। साथ ही 200 वायल पोसाकोनाजोल इंजेक्शन भी भिजवाया गया है। इस समय करीब 130 मरीजों का इलाज चल रहा है। एक मरीज के इलाज में डॉक्टर की सलाह पर 5 से 6 वायल एंफोटेरेसिन बी इंजेक्शन की जरूरत होती है।
विज्ञापन
अस्पताल में इंजेक्शन की कमी की वजह से ही मरीज और परिजन परेशान हो गए थे। चार दिन पहले परिजनों ने बीएचयू अस्पताल में एमएमस ऑफिस पर धरना, प्रदर्शन किया था। साथ ही सीएमओ कार्यालय पर इंजेक्शन की किल्लत की शिकायत की थी। पीएम संसदीय कार्यालय तक मार्च निकालकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी पत्र के माध्यम से गुहार लगाई थी।
विज्ञापन
एडिशनल सीएमओ डॉ. संजय राय ने बताया कि जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा के प्रयास से बीएचयू को 3000 इंजेक्शन और 200 पोसाकोनाजोल इंजेक्शन दिया जा रहा है। अब तक कुल 11,375 वायल एंफोटेरेसिन बी इंजेक्शन, 1050 पोसाकोनाजोल इंजेक्शन और 500 पोसाकोनाजोल टैबलेट शासन से मंगाकर दिया जा चुका। इसके अलावा 80 वायल निजी हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों के इलाज के लिए रेडक्रॉस सोसाइटी के माध्यम से दिया जा चुका है।
विज्ञापन