फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   effigy cm Mamta Banerjee burnt in Varanasi said people Government save Hindus

UP: वाराणसी में फूंका गया ममता बनर्जी का पुतला, मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर जताई नाराजगी; दिखा जबरदस्त आक्रोश

Mon, 14 Apr 2025 01:57 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 14 Apr 2025 01:57 PM IST
सार

Varanasi News: 

विज्ञापन
effigy cm Mamta Banerjee burnt in Varanasi said people Government save Hindus
मुर्शिदाबाद हिंसा के विरोध में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंकते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Murshidabad Violence: एक तरफ देश भारत के संविधान निर्माता का जन्म जयंती मना रहा है और दूसरी ओर पश्चिम बंगाल सरकार की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुलेआम संविधान की धज्जी उड़ा रही है। उक्त बातें सोमवार को विशाल भारत संस्थान के लोगों ने व्यक्त किए।
विज्ञापन


कहा कि मुर्शिदाबाद में वक्फ बिल के विरोध के नाम पर घुसपैठिए बांग्लादेशी मुसलमानों ने हिन्दुओं के घरों को आग लगा दिया। हिन्दू महिलाओं के साथ व्यभिचार किया और बच्चों को मारा। महिलाओं को खुलेआम कह रहे हैं कि अपने पति को छोड़कर मेरे साथ रहो। लाचार हिन्दुओं की दास्तान पश्चिम बंगाल में दिखाई दे रही है।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि खुलेआम हिंसा को ममता बनर्जी सरकार का समर्थन हासिल है। मुर्शिदाबाद में भयानक हिंसा से हिन्दू पलायन करने को मजबूर हैं।

इस घटना से आक्रोशित होकर विशाल भारत संस्थान के सामाजिक कार्यकर्ताओं और महिलाओं ने लमही के सुभाष मंदिर के सामने ममता बनर्जी का पुतला फूंका, उनको बर्खास्त करने और गिरफ्तार करने की मांग भारत के प्रधानमंत्री से की।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं ने तख्ती लेकर प्रदर्शन किया, जिस पर लिखा था- देश की जनता करे पुकार, हिन्दुओं को बचा लो सरकार। वक्फ बिल तो बहाना है, देश का हिन्दू निशाना है। ममता बनर्जी को गिरफ्तार करो।

आक्रोशित महिलाओं ने कहा कि ममता महिलाओं और बच्चों का दर्द नहीं समझती। वो केवल वोट बैंक के लिए काम कर रही हैं। संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजीव श्रीगुरुजी ने कहा कि पश्चिम बंगाल हिन्दुओं के लिए असुरक्षित हो गया है। किसी न किसी बहाने हिन्दुओं को खुलेआम मारा जा रहा है। 

कहा कि उनको भगाकर उनकी जमीनों पर कब्जा किया जा रहा है। हिन्दू महिलाओं के साथ दुष्कर्म हो रहे हैं। हिन्दू घरों को छोड़कर पलायन कर रहे हैं। अपने ही देश में हिन्दू इस्लामी जिहाद का शिकार हो रहा है। अरबी, तुर्की, मुगल और अब बांग्लादेशी मुसलमान हिन्दुओं पर अत्याचार कर रहे हैं। इन पर तभी लगाम लगेगी, जब बेलगाम ममता जैसी नेताओं को जेल भेजा जाएगा।

effigy cm Mamta Banerjee burnt in Varanasi said people Government save Hindus
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ नाराजगी जताते लोग। - फोटो : अमर उजाला

मुस्लिम महिला फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष नाजनीन अंसारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल हिन्दुओं के मानवाधिकार हनन का केंद्र बन गया है। हिन्दुओं की चीख पूरी दुनिया को सुनाई नहीं दे रही है। यही चीख ममता बनर्जी की कब्र खोद देगी। अब ऐसे नेतओं का पूर्ण बहिष्कार होना चाहिए।

इस अवसर पर डॉ. मृदुला जायसवाल, सरोज देवी, अमित राजभर, खुशी रमन भारतवंशी, इली भारतवंशी, उजाला भारतवंशी, अनिता जायसवाल, सुनीता श्रीवास्तव, गीता, उर्मिला, प्रभावित, चंदा, नगीना, पार्वती, कविता, बेचना, वीरेंद्र प्रताप राय, नितिश राजभर, शिवसरन सिंह, अफरोज, फिरोज आदि लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed