{"_id":"5f98769b8ebc3e9bac5efc3d","slug":"education-varanasi-news-vns555151050","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय विद्यालय के शिक्षकों को भी देनी होगी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय विद्यालय के शिक्षकों को भी देनी होगी परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। अब परिषदीय स्कूलों के प्रधानाध्यापक व शिक्षकों की वार्षिक गोपनीय प्रविष्टि (एसीआर) अब नबंरों के आधार पर तय होगी। 100 अंकों में गुरूजी का मूल्यांकन होगा और इसी के आधार पर अच्छी या खराब एसीआर तय होगी। अभी तक परिषदीय स्कूलों में इसके लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं थी। अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा रेणुका कुमार की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि पहले शिक्षक सेल्फ अप्रेजल भरेगा उसके बाद खंड शिक्षा अधिकारी इसकी समीक्षा कर इसे आगे बेसिक शिक्षा अधिकारी को बढ़ाएंगे। बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा एसीआर को अंतिम रूप दिया जाएगा।
50 प्रतिशत से कम अंक मिलने पर खराब होगी एसीआर
खंड शिक्षा अधिकारी व बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा 100 अंकों में शिक्षकों का मूल्यांकन कर रिपोर्ट कार्ड तैयार किया जाएगा। 90 प्रतिशत से अधिक अंक मिलने पर उत्कृष्ट, 71 प्रतिशत से 90 प्रतिशत अंक मिलने पर अति उत्तम, 61 प्रतिशत से 70 प्रतिशत अंक मिलने पर उत्तम, 50 प्रतिशत से 60 प्रतिशत अंक संतोषजनक और 50 प्रतिशत से कम अंक मिलने वाले एसीआर को खराब श्रेणी का माना जाएगा।