{"_id":"6429aac36666d56ad70dc288","slug":"education-only-opens-the-way-to-development-varanasi-news-c-20-1-vns1010-135958-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: शिक्षा ही खोलती है विकास का मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: शिक्षा ही खोलती है विकास का मार्ग
विज्ञापन
फोटो-- -- -- -- --
शिक्षा ही खोलती है विकास का मार्ग
मिर्जामुराद में आयोजित आभार सभा में बाेले- केंद्रीय मंत्री विश्वेश्वर टुडू
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जामुराद। केंद्रीय मंत्री विश्वेश्वर टुडू ने कहा कि गोंड, खरवार और आदिवासी समाज के लोग अपने बच्चों को शिक्षित बनाएं। शिक्षा ही विकास के मार्ग को खोलती है। आदिवासी समाज को शिक्षा से ही मुख्य धारा से जोड़ा जा सकता है। उन्होंने यह बातें खोचवा गांव स्थित जनता इंटरमीडिएट कॉलेज में रविवार को अखिल भारतवर्षीय गोंड महासभा की ओर से आयोजित आभार सभा में कहीं।
केेंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीब, मजदूर, किसानों के उत्थान के लिए कटिबद्ध हैं। इसका ताजा उदाहरण भारत के प्रथम नागरिक महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हैं। इस अवसर पर वक्ताओं ने उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में गोंड जाति को अनुसूचित जनजाति में शामिल किए जाने की मांग की। केंद्रीय मंत्री ने समस्या के निराकरण आश्वासन दिया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद छोटे लाल खरवार, भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, दीपक सिंह गौड़, प्रवीण सिंह गौतम आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन गोंड महासभा के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार गोंड ने किया।