फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Education news of Sampurnanand Sanskrit University Examinations will be held from July 25

Education: संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में 25 से होंगी परीक्षाएं, पढ़ें- शिक्षा से जुड़ी प्रमुख खबरें

Mon, 14 Jul 2025 06:21 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 14 Jul 2025 06:21 PM IST
सार

Varanasi News: 23 जुलाई को राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा, पंजाब, सिक्किम, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, बिहार, जम्मू-कश्मीर की परीक्षा सामग्री बांटी जाएगी। 

विज्ञापन
Education news of Sampurnanand Sanskrit University Examinations will be held from July 25
Exam - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाएं 25 जुलाई से शुरू हो रही हैं। सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए परीक्षा सामग्री 23 और 24 जुलाई को बांटी जाएगी। उत्तरपुस्तिका और अन्य सामाग्रियों को प्राप्त करने के लिए विश्वविद्यालय परिसर स्थित परीक्षा विस्तार भवन में सुबह 09:00 बजे पहुंचा अनिवार्य होगा।

विज्ञापन


23 जुलाई को राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा, पंजाब, सिक्किम, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, बिहार, जम्मू-कश्मीर की परीक्षा सामग्री बांटी जाएगी। इसके साथ ही बरेली/पीलीभीत, बागपत, सहारनपुर, मेरठ, सीतापुर, फतेहपुर, फिरोजाबाद, अलीगढ़, बिजनौर, एटा, इटावा/औरैया, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, बुलंदशहर, बदायूं, गाजियाबाद, उन्नाव, मथुरा, गोरखपुर, हरदोई, झांसी, बांदा, जालौन, कुशीनगर, मुरादाबाद, मैनपुरी, हमीरपुर, चित्रकूट, महोबा, कन्नौज, हाथरस, शाहजहांपुर, बहराईच, बस्ती, महाराजगंज, कानपुर, बलिया, देवरिया, अयोध्या, लखनऊ, रायबरेली, प्रतापगढ़, बाराबंकी को प्रश्नपत्र वितरण किए जाएंगे। 
विज्ञापन


24 जुलाई को गाजीपुर, संतरविदासनगर (भदोही), चंदौली, जौनपुर, वाराणसी, सोनभद, कौशांबी, मिर्जापुर, आंबेडकरनगर, आजमगढ़, मऊ, अमेठी/सुल्तानपुर, प्रयागराज, गोंडा/बलरामपुर को बांटे जाएंगे। परीक्षा नियंत्रक प्रो. सुधाकर मिश्र ने बताया कि निर्धारित तिथियों में गोपनीय थैला व अन्य सामग्री प्राप्त करने में विलंब के कारण यदि छात्रों को प्रवेशपत्र सामग्री समय से प्राप्त नहीं कराई जाती है तो, समस्त जिम्मेदारी केंद्राध्यक्ष/प्राचार्य की होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा के मेधावियों का सम्मान करेगी सर्व वैश्य समाज समिति

बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सर्व वैश्य समाज समिति सम्मानित करेगी। लक्सा स्थित मारवाड़ी समाज भवन में रविवार को हुई समिति की बैठक मेें यह निर्णय लिया गया। इसके अलावा बैठक मेें सावन महीने के आखिरी बुधवार को वैश्य समाज की ओर से बाबा विश्वनाथ के जलाभिषेक की रूपरेखा तैयार की गई। समिति के महामंत्री दीपक बजाज ने बताया कि 6 अगस्त को सर्व वैश्य समाज के 10 हजार से ज्यादा लोग सामूहिक रूप से बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करेंगे।

उन्होंने बताया कि वैश्य समाज की ओर से प्रतिभा सम्मान समारोह में बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करके उन्हें आगे की पढ़ाई हेतु प्रोत्साहित किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष आर के चौधरी ने बताया कि समिति का उद्देश्य सामाजिक उत्थान के साथ ही समाज को एकजुट करना है। 

समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमाशंकर अग्रवाल ने बताया कि समारोह का आयोजन 20 अगस्त को किया जाएगा। इसमें यूपी बोर्ड परीक्षा में 80 प्रतिशत से ज्यादा और सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड में 90 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से उमाशंकर अग्रवाल, प्रदीप तुलस्यान, सुरेश तुलस्यान, श्रीनारायण खेमका, सत्यनारायण सेठ, राजीव अग्रवाल मौजूद रहे।

कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन

बौद्धायन सोसाइटी की कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यशाला उड़ान का समापन रविवार को हुआ। सारनाथ स्थित जम्बूद्वीप श्रीलंका बौद्ध मंदिर में चल रहे 15 दिवसीय निशुल्क प्रशिक्षण में युवतियों को मेहंदी का प्रशिक्षण दिया गया। सभी को प्रमाण पत्र दिया गया। मुख्य अतिथि दूरदर्शन/आकाशवाणी के निदेशक राजेश गौतम दीप प्रज्वलन और तथागत बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर समरोह का शुभारंभ किया। युवतियों की ओर से लगाई गई हस्तकौशल की प्रदर्शनी अवलोकन किया। मेंहदी प्रशिक्षिका अलंकृता को भी सम्मानित किया गया। संचालन प्रो. श्रद्धानंद और नवल किशोर गुप्त और धन्यवाद डॉ. मञ्जरी पांडेय ने किया। इस मौके पर योगेंद्र सिन्हा, शिवपूजन मौर्य, शशि श्रीवास्तव, राजीव गोंड़, डाॅ. लता पाण्डेय, कविता देवाश्री, कुसुम बरनवाल मौजूद रहीं।  

प्रेजेंटेशन में मानव और निबंध प्रतियोगिता में नैंसी विजेता
जिला स्तरीय काशी सांसद टूरिस्ट गाइड प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। प्रतियोगिता के प्रेजेंटेशन में मानव दुबे और निबंध प्रतियोगिता में नैंसी सिंह पटेल विजेता बनीं। युवाओं को पर्यटन के क्षेत्र में कॅरिअर बनाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए जिला स्तरीय काशी सांसद टूरिस्ट गाइड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें डिक्लेमेशन, प्रेजेंटेशन, निबंध लेखन और रील मेकिंग जैसी स्पर्धाएं हुईं। जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा और मेयर डॉ. अशोक तिवारी ने विजेताओं को सममानित किया।  

आईएमएस बीएचयू के प्रो. आरपी मौर्य को अमेरिका में मिलेगा अवाॅर्ड

आईएमएस बीएचयू के क्षेत्रीय नेत्र संस्थान के अध्यक्ष और एशिया पैसिफिक सोसाइटी ऑफ ओकुलर ऑन्कोलाॅजी एंड पैथोलाॅजी के उपाध्यक्ष प्रो. आरपी मौर्य को अमेरिका में वीडियो फिल्म शो अवाॅर्ड से नवाजा जाएगा। अमेरिका के फ्लोरिडा प्रांत के औरलैंडो शहर में 18 से 20 अक्तूबर 2025 तक हुए नेत्र सम्मेलन (अमेरिकन एकेडमी ऑफ ऑफ्थैल्मोलाॅजी कांग्रेस-2025) में प्रोफेसर मौर्य को सम्मानित किया जाएगा। बताया कि नेत्र कैंसर पर बने वीडियो फिल्म डासिंग मैगट्स इन द ऑर्बिट ऑफ नाइंटीन पेसेंटस विथ आइलिड कार्सिनोमा का चयन एकेडमी के जूरी की ओर से कैंसर श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ वीडियो प्रदर्शन पुरस्कार के लिए किया गया है। बताया कि उत्तर प्रदेश से पहली बार किसी नेत्र सर्जन को इस तरह का अमेरिकन एकेडमी अवॉर्ड मिलेगा।  

शैक्षणिक गुणवत्ता संवर्धन आईक्यूएसी का मुख्य उद्देश्य
डॉ. घनश्याम सिंह महाविद्यालय सोयेपुर लालपुर में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) की बैठक में प्रकोष्ठ के उद्देश्यों, कार्यक्षेत्र सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई। प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. आनंद सिंह ने कहा कि महाविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता संवर्धन ही आईक्यूएसी का उद्देश्य है। बाह्य विशेषज्ञों में प्रो. पंकज कुमार सिंह, डॉ. सुनील कुमार मिश्रा, औद्योगिक क्षेत्र से विनय सिंह, सामाजिक क्षेत्र से धन्वंतरि कर्म योग ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी जितेंद्र नाथ सिंह मौजूद रहे।  

27 जुलाई को होगी आरओ/एआरओ की परीक्षा, 82 केंद्र बनाए गए

समीक्षा अधिकारी (आरओ) और सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) की प्रारंभिक परीक्षा 27 जुलाई को होगी। इसके लिए जिले में 82 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों पर कुल 39,888 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के लिए जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। केंद्रों की कड़ी निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे और पुलिस बल की तैनाती की गई है। परीक्षार्थियों केंद्र पर प्रवेश पत्र और वैध पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। किसी भी प्रकार के अनुचित साधन का प्रयोग करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed