फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Education MoU will be signed with Taiwan University today team will visit Kashi Vidyapeeth

Education: ताइवान की यूनिवर्सिटी से आज होगा MoU, काशी विद्यापीठ आएगी टीम; चलेगा विशेष अभियान

Thu, 09 Oct 2025 05:47 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 09 Oct 2025 05:47 AM IST
सार

Varanasi News: राजभवन में गुरुवार को 10 विश्वविद्यालयों और ताइवान यूनिवर्सिटी के लोग जुटेंगे। एमओयू के बाद काशी विद्यापीठ में कई तैयारियां पूरी की जाएंगी। कुलाधिपति और प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल इसके निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Education MoU will be signed with Taiwan University today team will visit Kashi Vidyapeeth
कुलाधिपति और प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ समेत प्रदेश के 10 विश्वविद्यालयों और ताइवान यूनिवर्सिटी के बीच गुरुवार को राजभवन में एमओयू होगा। इसको लेकर काशी विद्यापीठ के कुलपति लखनऊ रवाना हो गए हैं। कुलाधिपति और प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने भी इसकी जानकारी दीक्षांत समारोह में दी।

विज्ञापन


कहा कि काशी विद्यापीठ का नाम भी एमओयू वाले विश्वविद्यालयों की सूची में शामिल किया गया है। एमओयू होने के बाद ताइवान यूनिवर्सिटी की एक टीम भी विश्वविद्यालय आएगी। इसको लेकर सभी तरह की तैयारियां भी पूरी करनी होगी।

विज्ञापन

हॉस्टलों का किया निरीक्षण

रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में राज्यपाल ने जैसे ही एमओयू की जानकारी दी और तैयारियां करने को कहा। इधर शाम को उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी और राज्यपाल के विशेष कार्याधिकारी पंकज एल जॉनी विश्वविद्यालय परिसर स्थित समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित हॉस्टल सहित अन्य हॉस्टलों का निरीक्षण करने पहुंचे। 

यहां उन्होंने हॉस्टलों में रहने वाले विद्यार्थियों की जानकारी ली और यहां कमरों को देखने के साथ ही सुविधाओं को भी देखा। इसके अलावा छात्रों ने मेस और जिम न चलने की शिकायत की थी तो उसको भी मंत्रियों और अधिकारियों ने देखा। इस दौरान उच्च शिक्षा मंत्री जिम न चलने से नाराज भी दिखे। 

विज्ञापन

मेस संचालन के लिए डीएम को निर्देश

साथ ही अगले दो दिन के भीतर विभागों, संकायों, छात्रावासों सहित अन्य जगहों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाने, सुविधाओं की मानीटरिंग करने को कहा। इस वजह से बृहस्पतिवार को सुबह 8 बजे से ही विभाग, संकाय भी खुल जाएंगे। विशेष कार्याधिकारी राज्यपाल सहित अन्य लोग विभागों, संकायों को भी देखने जाएंगे।

ताइवान के साथ एमओयू हुआ है, उसमें 10 विश्वविद्यालयों को शामिल किया गया है। समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया कि हटवाने को। मेस संचालन के लिए डीएम को एसओपी तैयार करवाने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed