फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Education Ministry sought reply in matter of picture of RSS Bhawan in BHU

Varanasi: बीएचयू में RSS भवन की तस्वीर मामले में शिक्षा मंत्रालय ने मांगा जवाब, जानें- क्या है पूरा मामला

Mon, 03 Jun 2024 02:15 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 03 Jun 2024 02:15 PM IST
सार

बीएचयू में आरएसएस भवन की तस्वीर पूर्व छात्र ने भारत कला भवन संग्रहालय में लगाने की मांग की थी। इस मामले में शिक्षा मंत्रालय ने कुलसचिव से जवाब मांगा है। 

विज्ञापन
Education Ministry sought reply in matter of picture of RSS Bhawan in BHU
आरएसएस भवन का दुर्लभ फोटोग्राफ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू विधि संकाय परिसर के आरएसएस भवन का दुर्लभ फोटोग्राफ भारत कला भवन के संग्रहालय वीथिका में लगाने की मांग की गई थी। इस बारे में शिक्षा मंत्रालय ने बीएचयू के कुलसचिव से जवाब मांगा है।

विज्ञापन


बीएचयू के पूर्व छात्र और कौशलेश नगर कॉलोनी निवासी प्रमील पांडेय ने बताया कि 29 अप्रैल को शिक्षा मंत्रालय को भेजे पत्र में यह बताया गया था कि 1937 में जिस भवन को बनवाया गया था, उसको 22 फरवरी 1976 को तोड़वा दिया गया। उस ऐतिहासिक भवन का फोटो बीएचयू के पूर्व प्रोफेसर आरएच तूपकरी से प्राप्त हुआ था। इसको भारत कला भवन में लगाए जाने के लिए कुलपति से मुलाकात की गई। 
विज्ञापन


प्रमील पांडेय का कहना है कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा अब तक इस फोटो को संग्रहालय में नहीं लगवाया गया। उनके इस पत्र पर 29 मई को शिक्षा मंत्रालय ने बीएचयू के रजिस्ट्रार से जवाब मांगा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर यह दुर्लभ फोटो संग्रहालय में लग जाएगा तो विश्वविद्यालय के इस ऐतिहासिक धरोहर से भी छात्रों को रूबरू होने का मौका मिलेगा। वहीं आरटीआई के तहत मांगे गए जवाब में बीएचयू ने बताया था कि ऐसे भवन के बारे में कोई अभिलेख नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed