फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Education is the milk of a lioness, who drinks it will roar

Varanasi News: शिक्षा शेरनी का दूध है जो भी पीएगा दहाड़ेगा...

Thu, 13 Apr 2023 08:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Apr 2023 08:40 PM IST
विज्ञापन
Education is the milk of a lioness, who drinks it will roar
शिक्षा शेरनी का दूध है जो भी पीएगा दहाड़ेगा...
विज्ञापन


काशी में धम्म यात्रा पर बनारस आए थे डॉ. भीमराव आंबेडकर
आज मनाई जाएगी भारतीय संविधान के वास्तुकार की जयंती
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। भारतीय संविधान के वास्तुकार डॉ. भीमराव आंबेडकर ने बीएचयू, विद्यापीठ और सारनाथ में युवाओं को संबोधित करते हुए कहा था कि शिक्षा शेरनी का दूध है जो पीएगा दहाड़ेगा...। बौद्ध धर्म स्वीकार करने के बाद वह धम्म यात्रा के लिए अंतिम बार बनारस आए थे।
बीएचयू के प्राचीन भारतीय इतिहास संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के प्रो. एमपी अहिरवार ने बताया कि 1956 में 22 से 25 नवंबर के बीच बाबा साहेब बनारस आए थे। बनारस से लौटने के बाद छह दिसंबर 1956 को उनका परिनिर्वाण हो गया। काठमांडू से लौटते समय जब वह कैंट स्टेशन पर देर रात पहुंचे तो वहां बीएचयू के छात्रों और बौद्ध अनुयायी ने उनका स्वागत किया था। इसके बाद वह सारनाथ के बौद्ध मंदिर पहुंचे। भिक्षुओं ने बाबा साहेब से संवाद कर बताया कि वह वर्तमान में विद्यालय का संचालन कर रहे हैं। बाबा साहेब ने कहा कि विद्यालय तो चलाना ठीक है, लेकिन उनको महाविद्यालय खोलना चाहिए। कहा कि एक हजार प्राइमरी एजुकेटेड की तुलना में एक ग्रेजुएट बेहद महत्वपूर्ण होता है।
विज्ञापन


बीएचयू में बाबा साहेब ने कहा था कि हमको आधुनिक युग में वैज्ञानिक शिक्षा के साथ आगे बढ़ना होगा। आप आंख और कान बंद कर पढ़ाई न करें। देश और दुनिया में क्या चल रहा है इसका भी ध्यान रखें। प्रो. अहिरवार ने कहा कि बाबा साहेब उच्च शिक्षा पर बहुत जोर देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सारनाथ में सभा में बाबा साहेब ने कहा था कि प्रत्येक बौद्ध को हर रविवार को बौद्ध बिहार में जाना चाहिए और उपदेश सुनना चाहिए। बौद्ध धर्म केवल अछूतों के लिए ही नहीं बल्कि मानव समाज के लिए कल्याणकारी धर्म है। काशी विद्यापीठ के छात्रसंघ का उद्घाटन कर युवाओं को उच्च शिक्षा के जरिए देश में बदलाव का आह्वान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article