फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Education department will recover lakhs from fake warden in azamgarh

यूपी: शिक्षा विभाग फर्जी वार्डन से करेगा लाखों की रिकवरी, अभी चल रही फरार

Sat, 18 Jul 2020 06:29 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 18 Jul 2020 06:29 PM IST
विज्ञापन
Education department will recover lakhs from fake warden in azamgarh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में जालसाजी से नौकरी हथियाने वाली फर्जी वार्डन कथित प्रीति यादव से शिक्षा विभाग 3.53 लाख रुपये की रिकवरी करेगा। प्रभारी बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी पवई को निर्देश दिए हैं। साथ ही निर्देश दिए कि वार्डन द्वारा आहरित की गई धनराशि समय से नहीं दी जाती है तो उसके खिलाफ प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

प्रभारी बीएसए के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारी ने प्रीति यादव के नाम की मार्कशीट पर आजमगढ़ और जौनपुर में नौकरी करने के मामले में 18 जून को पवई थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। कथित प्रीति यादव द्वारा तथ्य को छिपाते हुए कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मुफ्तीगंज (जौनपुर) में पूर्णकालिक शिक्षक व पवई (आजमगढ़) में वार्डन की नियुक्ति प्राप्त की गई है।
विज्ञापन



जांच में पता चला कि असली प्रीति का आधार नंबर भी दूसरा है। फर्जी अभिलेखों पर वार्डन पद पर नौकरी करने वाली मैनपुरी जिले की प्रीती यादव के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। फर्जी वार्डन से तीन लाख 53 हजार 637 रुपये की वसूली की जाएगी। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

आजमगढ़ के प्रभारी बीएसए अमरनाथ राय ने बताया कि फर्जी वार्डन ने अपने कार्यकाल में आहरित की गई धनराशि की रिकवरी के लिए नोटिस जारी की गई है। यदि समय से धनराशि जमा नहीं की गई तो उसकी संपत्ति से वसूले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed