{"_id":"5f5e74a88ebc3e57be553307","slug":"education-city-news-vns5471070109","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुजी को मिलेगा टेबलेट, लगेगी बायोमेट्रिक हाजरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुजी को मिलेगा टेबलेट, लगेगी बायोमेट्रिक हाजरी
विज्ञापन
वाराणसी। बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय स्कूलों के बच्चों में शैक्षिक गुणवत्ता को और निखारने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से एक पहल की गई है। जिसमें जिले के 1014 में प्राथमिक व 354 उच्च प्राथमिक स्कूलों के प्रधानाचार्य को टेबलेट दिए जाएंगे। टेबलेट में बच्चों की ई-लर्निंग, स्कूलों की निगरानी से संबंधित सारे एप होंगे। टेबलेट की खरीदारी के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और दिसंबर तक विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को टेबलेट प्रदान कर दिए जाएंगे।
दरअसल, ऐसी उम्मीद है कि जब जिले के परिषदीय स्कूल खुलेंगे तो बच्चों और शिक्षकों की हाजिरी भी टेबलेट से लगेगी। इससे प्रार्थना सभा का फोटो भेजने के साथ एक सॉफ्टवेयर के जरिए हेडकाउंट भी किया जाएगा ताकि यह निश्चित हो सके कि कितने बच्चे स्कूल आए हैं। टेबलेट के जरिए हर 15 दिन पर बच्चों की हाजिरी भी लगानी अनिवार्य होगी।
विभाग से जुड़ी एप होंगी इंस्टॉल, मिलेगा डाटा प्लान
टेबलेट में शिक्षा विभाग से जुड़े एप जैसे दीक्षा, प्रेरणा, मानव संपदा इंस्टॉल रहेगा। जिसके जरिए प्रधानाचार्य सभी योजनाओं के बारे में शासन तक अपडेट करेंगे। टेबलेट के साथ इनको चलाने के लिए डाटा प्लान भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
परिषदीय स्कूलों के शैक्षिक गुणवत्ता सुधारने के लिए पहल की गई है। इससे बच्चों को ई-लर्निंग में मदद मिलेगी और विभाग द्वारा स्कूलों की निगरानी भी की जा सकती है। टेबलेट की खरीद के लिए टेंडर प्रक्रिया हो गई है और दिसंबर तक स्कूलों को टेबलेट प्रदान कर दिए जाएंगे। -राकेश सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी।