फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   education

बड़े पर्दे पर जीवंत होगा प्राच्य विद्या का गौरवशाली इतिहास

Sat, 29 Aug 2020 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
education
वाराणसी। प्राच्य विद्या के महत्वपूर्ण केंद्र संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के गौरवशाली इतिहास को अब बड़े पर्दे पर भी देखा जा सकेगा। 293 सालों की विद्वत परंपरा के विद्वानों की शृंखला पर विश्वविद्यालय ने फिल्म तैयार की है। इसका उद्घाटन 31 अगस्त को विश्वविद्यालय में होगा।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. राजाराम शुक्ल ने बताया कि पहले चरण में 40 विद्वानों पर वृत्तचित्र तैयार किया गया है। इसमें भारत के साथ ही पाश्चात्य विद्वान भी शामिल हैं। हमारा लक्ष्य अब तक के 250 विद्वानों पर डाक्यूमेंट्री तैयार करना है। देश ही नहीं पूरा विश्व उन आचार्यों का ऋ णी है। उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व से नई पीढ़ी को परिचित कराने के उद्देश्य से संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय द्वारा विद्वद्वैभव परंपरा नामक वृत्तचित्रों की शृंखला आरंभ की जा रही है। जिसके माध्यम से 200 वर्षों से अधिक कालखंड की वैदुष्य परंपरा को प्रामाणिक एवं रोचक ढंग से प्रस्तुत किया जा रहा है। प्रत्येक फिल्म 10 से 15 मिनट की होगी जिसमें किसी एक विद्वान का संपूर्ण जीवन चरित्र फिल्माया जा रहा है। इसमें कुछ विदेशी तथा भारतीय विद्वानों को सम्मिलित किया गया है। निर्देशन कुलपति प्रो. राजाराम शुक्ल एवं संरचना ज्योतिष विभागाध्यक्ष डॉ. मधुसूदन मिश्र तथा डॉ. राजा पाठक ने किया है।
विज्ञापन

ये है इतिहास
1791 में ब्रिटिश सरकार द्वारा विश्व स्तर पर संस्कृत विद्या के प्रचार प्रसार के लिए स्थापित बनारस संस्कृत पाठशाला आज संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के नाम से प्रतिष्ठित है। स्थापना काल से अनेकों ऋषि तुल्य आचार्यों एवं मनीषियों ने इस महनीय संस्था के माध्यम से अपने ज्ञान का प्रकाश विश्व के कोने-कोने में फैलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनंत चतुर्दशी को होगा शुभारंभ
अनंत चतुर्दशी 31 अगस्त को बौद्ध कक्ष मे कांची पीठ के शंकराचार्य के सान्निध्य में फिल्म की लांचिग होगी। इसमें प्रसिद्ध फिल्म निर्माता एवं निर्देशक राजकुमार संतोषी मुख्य अतिथि तथा फिल्म अभिनेता एवं निर्देशक महर्षि आजाद विशिष्ट अतिथि होंगे। अध्यक्षता कुलपति प्रो. राजाराम शुक्ल करेंगे।

ये हैं विद्वान
महामहोपाध्याय बापूदेव शास्त्री, महामहोपाध्याय सुधाकर द्विवेदी, पं. राजाराम शास्त्री, महामहोपाध्याय दामोदर शास्त्री, महामहोपाध्याय शिवकुमार शास्त्री, महामहोपाध्याय तात्याशास्त्री, महामहोपाध्याय रामशास्त्री तैलंग समेत 32 भारतीय और टी ग्रिफिथ, सर वेलेंटाइन, वेनिस, थीबो, लार्ड विल्किन्सन, जे डंकन, टी विलियम्सन और डॉ. ग्रियर्सन पर तैयार होगी फिल्म।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed