फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Eco-friendly crackers 'Clean India' message

इको फ्रेंडली पटाखों से ‘स्वच्छ भारत’ का संदेश

Sun, 30 Oct 2016 01:53 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 30 Oct 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
Eco-friendly crackers 'Clean India' message
इको फ्रेंडली पटाखों से ‘स्वच्छ भारत’ का संदेश
दिवाली पर धूम मचाने के लिए शुरू हुई जबरदस्त खरीदारी से पटाखा बिक्रेता खुश हो गए हैं। इस बार इको फ्रेंडली पटाखों की मांग अधिक है। हालांकि रोशनी वाले पटाखे भी खूब बिक रहे हैं। दूकानों से स्लोगनों के जरिये ‘स्वच्छ भारत’ का संदेश भी दिया जा रहा है। शहर में 18 स्थानों पर लगाए गए अस्थाई पटाखा बाजार में शनिवार को खरीदारी शुरू हुई। इन बाजारों में छह सौ से अधिक दूकानें लगाई गई हैं।
विज्ञापन


पटाखा विक्रेताओं के मुताबिक तेज आवाज और धुएं वाले पटाखों के अलावा इको फ्रेंडली पटाखे खूब खरीदे जा रहे हैं।  तरह-तरह की रोशनी बिखेरने वाले ये पटाखे तेज आवाज वाले पटाखों की तुलना में सुरक्षित भी हैं। बेनियाबाग, अर्बन हाट, नगर निगम, सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कालेज, रत्नाकर पार्क, क्वींस कालेज, कटिंग मेमोरियल स्कूल, डीरेका, लंका आदि स्थानों पर लगे पटाखा बाजार में देर शाम तक भीड़ लगी थी। बेनियाबाग में तो इतनी भीड़ उमड़ी कि कुछ दूकानों पर बाउंसर तक लगाने पड़े।
विज्ञापन


पटाखा बाजार में सबसे ज्यादा आकर्षण 100 से लेकर 300 रुपये तक में मिल रही स्काई लैंप का है। वहीं एक मीटर से अधिक लंबी फुलझड़ियां भी बच्चों को खूब रिझा रही हैं। इनसे कई रंगों की चिंगारियां निकलेंगी। इनकी कीमत 150 से 500 रुपये तक है। दो अवाजा, स्काई शॉट, रॉकेट, एटम बम, पटाखे, चकरी आदि पारंपरिक पटाखे भी खूब बिक रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed