{"_id":"584876d04f1c1be059449c48","slug":"east-winds-chill-the-kanpia-a-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्द हवाओं ने पूर्वांचल को कंपाया, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्द हवाओं ने पूर्वांचल को कंपाया, एक की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी
Updated Thu, 08 Dec 2016 02:23 AM IST
विज्ञापन
ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्द हवाओं संग गलन का प्रकोप बुधवार को भी जारी रहा। वाराणसी में पारा लुढ़क कर 13 तो सोनभद्र में10 डिग्री तक पहुंच गया था। कोहरे के कारण पूर्वांचल में रेल और विमान सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुईं। राजमार्गों पर भी आवागमन कम रहा। वाराणसी और मुगलसराय से चलनेवाली कई ट्रेनें निरस्त कर दी गई जिससे यात्री परेशान रहे। बीएचयू के मौसम विज्ञानी प्रो एसएन पांडेय ने बताया कि अगले तीन दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा। आसमान में बादल छाएं रहेंगे। इसके चलते ठंड और गलन रहेगी।
हिमालय की बर्फीली हवाओं से पूर्वी उत्तर प्रदेश के वाराणसी, बलिया, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, भदोही और मिर्जापुर में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। जौनपुर में बरसठी निवासी बुधिराम सोनकर (40) की ठंड लगने से मौत हो गई। कोहरे के चलते मुगलसराय से चलने वाली चार ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया तो सोनभद्र में इलाहाबाद-चोपन पैसेंजर रद्द कर दी गई। वहीं आजमगढ़ के डीएम सुहास एलवाई ने बुधवार को नर्सरी से लेकर कक्षा पांच तक के सभी विद्यालयों को बंद करने का आदेश दिया है।