{"_id":"677e9704c2300da10d0e8445","slug":"earthquake-in-tibet-lamps-lit-in-kashi-dead-prayers-offered-injured-tibetans-eyes-moist-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP : तिब्बत में भूकंप..., काशी में मृतकों के लिए जले दीप, घायल तिब्बतियों के लिए की गई कामना; आंखें हुईं नम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP : तिब्बत में भूकंप..., काशी में मृतकों के लिए जले दीप, घायल तिब्बतियों के लिए की गई कामना; आंखें हुईं नम
Wed, 08 Jan 2025 08:48 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Wed, 08 Jan 2025 08:48 PM IST
सार
Varanasi News : तिब्बत के शिजांग शहर के डिंगरी काउंटी में 6.8 तीव्रता के भूकंप में 126 लोगों की मौत हुई है। 130 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई में 28.5 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 87.45 डिग्री पूर्वी देशांतर में था। बीते मंगलवार की सुबह से ही तिब्बत क्षेत्र के शिजांग में भूकंप झटके महसूस किए जा रहे थे।
विज्ञापन
भूकंप में मृतकों के लिए जलाए गए दीप।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तिब्बत में आये भूकंप में मृत दर्जनों तिब्बतियों के लिए सारनाथ केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान में छात्र कल्याण समिति के तत्वावधान में दीप जलाए गए। इसके साथ ही घायलों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की गई।
विज्ञापन
छात्र कल्याण समिति के अध्यक्ष सेरिंग ताशी के नेतृत्व में अतिशा हाॅल में बुधवार की शाम सात बजे से दलाई लामा के चित्र पर खाता अर्पित किया गया। इसके बाद भूकंप में मृत तिब्बतियों की आत्मा की शांति के लिए 108 दीप जलाकर पूजा की गई।
विज्ञापन
इसके बाद दो मिनट का माैन रखा गया। अध्यक्ष सेरिंग ताशी ने बताया कि कर्नाटक के ताशी लहुनपो बौद्ध मठ से दलाई लामा ने तिब्बत में आए भूकंप में मृत तिब्बतियों के लिए दुख जताया है।
विज्ञापन
भूकंप में लगभग 126 तिब्बतियों की मौत हुई व 130 से अधिक तिब्बति घायल हो गए हैं। इसमें तिब्बती महिला समिति व तिब्बती यूथ कमेटी का सहयोग रहा। इस दौरान कुलपति प्रो. वांगचुक दोरजे नेगी, भिक्षु डॉ. नवांग तम्फेल, भिक्षु दावा नोरबू, तेनजिंग नोरबू, खेंपो डाकपा संगेय आदि लोग माैजूद रहे।