फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Earlier cows used to tremble on seeing the butcher, now butchers are trembling: Shyam Bihari

पहले कसाई को देखकर गाय कांपती थीं, अब कसाई कांप रहे : श्याम बिहारी

Thu, 28 Aug 2025 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Earlier cows used to tremble on seeing the butcher, now butchers are trembling: Shyam Bihari
21 उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता। श्रोत- सूचना कार्यालय
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने बुधवार को मंडलीय समीक्षा बैठक में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गो-आधारित प्राकृतिक खेती को राष्ट्रीय मिशन घोषित किया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री निराश्रित गोवंश सहभागिता योजना के तहत किसानों को गोआश्रय से गाय ले जाने पर प्रतिमाह 1500 रुपये मिलेंगे। उन्होंने कहा पहले कसाई को देखकर गाय कांपती थीं, अब गाय को देखकर कसाई कांप रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में वर्तमान में 1 करोड़ 90 लाख देसी गायें हैं। प्रदेश की 25 करोड़ आबादी में से 22 करोड़ से अधिक किसानों को किसान सम्मान निधि मिल रही है। योगी सरकार बनने के बाद किसानों का कर्ज माफ हुआ, कत्लखाने और गोतस्करी पर रोक लगी और प्रदेश में 7717 गोआश्रय स्थल बनाए गए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गोशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम हो रहा है। हरे चारे का उत्पादन बढ़ाने, गोबर और गोमूत्र आधारित प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने तथा बायोगैस प्लांट का विस्तार करने की योजना है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि प्रत्येक किसान के दरवाजे पर कम से कम दो गाय हों और खेतों में गो-आधारित प्राकृतिक खेती हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा वर्तमान में 7717 गोशालाओं में 12 लाख 58 हजार गोवंश संरक्षित हैं। चारागाह भूमि को अवैध कब्जों से मुक्त कर चारे के उत्पादन में उपयोग किया जाएगा। साथ ही स्थानीय स्तर पर गोबर-गोमूत्र प्रसंस्करण इकाइयां और बायोगैस नेटवर्क का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गो-आधारित प्राकृतिक खेती से खेत उपजाऊ रहेंगे, शुद्ध अन्न की प्राप्ति होगी और किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

बताया कि सरकार ने गो संरक्षण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए जिले की 20 से अधिक गोशालाओं के एक लाख गोवंश के संरक्षण के लिए इन्हें प्रशिक्षण केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां प्राकृतिक कृषि, बायोगैस ऊर्जा और जैविक उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे स्वयं सहायता समूहों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed