{"_id":"67c4b130c70e505fe80df6b0","slug":"e-vehicle-subsidy-will-be-available-from-rto-office-varanasi-news-c-20-vns1056-906193-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम की बात : RTO ऑफिस से मिलेगी ई-व्हीकल की सब्सिडी, आवेदन के लिए करना होगा ये काम; जान लें नियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम की बात : RTO ऑफिस से मिलेगी ई-व्हीकल की सब्सिडी, आवेदन के लिए करना होगा ये काम; जान लें नियम
Mon, 03 Mar 2025 12:57 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 12:57 AM IST
सार
इलेक्ट्रिक वाहनों की सब्सिडी लेने के लिए पहले काफी इंतजार करना पड़ता था लेकिन अब ऐसे लोगों के लिए राहत वाली खबर है। व्यवस्था में बदलाव किया गया है। परिवहन विभाग ने पोर्टल बनाया है, इससे लोगों को काफी जानकारी मिल सकती है।
विज्ञापन
वाहन स्वामियों को अब लंबा इंतजार नहीं करना होगा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Subsidy in Electric Vehicle: इलेक्ट्रिक वाहनों की सब्सिडी पाने के लिए वाहन स्वामियों को अब लंबा इंतजार नहीं करना होगा। मुख्यालय स्तर से मिलने वाली सब्सिडी अब स्थानीय परिवहन कार्यालय से मिलेगी। परिवहन मुख्यालय से मिलने वाली इलेक्ट्रिक वाहनों की सब्सिडी वितरण में हो रही देरी के चलते व्यवस्था में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
पर्यावरण संरक्षण और ईंधन की बचत को लेकर ई-व्हीकल पर प्रदेश सरकार का अधिक जोर है। यह व्यवस्था हुई थी कि वाहन खरीदने के कुछ ही दिनों में सब्सिडी वाहन स्वामी के खाते में पहुंच जाएगी, लेकिन आवेदन करने के बाद भी महीनों से लोगों को सब्सिडी नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
प्रदेश मुख्यालय से सब्सिडी वितरण के लिए परिवहन विभाग ने पोर्टल विकसित किया है, लेकिन आवेदन में भी परेशानी आ रही थी। बाद में पोर्टल की दिक्कतें दूर करा दी गई, इसके बाद भी जिले के वाहन स्वामियों को सब्सिडी का इंतजार है।
विज्ञापन
स्थानीय अधिकारियों ने समस्या को मुख्यालय स्तर पर उठाया और तब निर्णय लिया गया है कि परिवहन कार्यालय से सब्सिडी की धनराशि वाहन स्वामी के खाते में भेजी जाएगी। पोर्टल को स्थानीय स्तर पर संचालित किए जाने को लेकर अपडेट किया जा रहा है।
किस वाहन पर कितनी सब्सिडी : ई-बाइक पर 5000 हजार रुपये, ई-कार एक लाख रुपये और ई-गुड्स कैरियर पर एक लाख रुपये और ई-बस प्राइवेट पर 20 लाख रुपये की सब्सिडी है।
बोले अधिकारी
परिवहन कार्यालय से ही सब्सिडी भेजे जाने की व्यवस्था की जा रही है। जल्द वाहन स्वामियों को सब्सिडी मिलनी शुरू हो जाएगी। - शिखर ओझा, आरटीओ प्रशासन