{"_id":"6592b8cb83ca5f4954062e46","slug":"e-stamp-facility-will-be-available-from-post-offices-in-11-districts-of-up-including-varanasi-2024-01-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सुविधा: डाकघरों से मिलेगा ई-स्टांप, नहीं करनी होगी भागदौड़; काशी समेत यूपी के 11 जिलों में शुरू हुई सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुविधा: डाकघरों से मिलेगा ई-स्टांप, नहीं करनी होगी भागदौड़; काशी समेत यूपी के 11 जिलों में शुरू हुई सेवा
Mon, 01 Jan 2024 06:36 PM IST
प्रगति चंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 01 Jan 2024 06:36 PM IST
सार
वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव के अनुसार डाकघरों में सेवाओं का दायरा निरंतर बढ़ रहा है। डाक विभाग ई-स्टांप को नागरिकों की आसान पहुंच में लायेगा। शीघ्र ही ग्रामीण क्षेत्र के डाकघरों से भी सेवा की शुरूआत कर इसे और भी सर्वसुलभ बनाया जायेगा।
विज्ञापन
उद्घाटन करते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगर आपको ई-स्टांप की जरूरत होगी तो अब भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। डाकघरों से भी ई-स्टांप ले सकेंगे। सोमवार को कचहरी स्थित उप डाकघर में प्रदेश के स्टांप तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल ने इसका शुभारंभ। इसके साथ ही वाराणसी समेत यूपी के 11 जिलों से इस सेवा की शुरूआत हुई। इस पहल से स्टांप की कालाबाजारी और ओवर चार्जिंग पर भी अंकुश लगेगा।
विज्ञापन
ई-स्टांप सेवा को लेकर डाक विभाग और स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के बीच समझौते के बाद पायलट प्रोजेक्ट रूप में इसकी शुरूआत की गई। सेवा का शुभारंभ राज्यमंत्री ने डाकघर में बने काउंटर से ई-स्टाम्प खरीदकर किया। वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने उन्हें ई-स्टाम्प भेंट किया। रविंद्र जायसवाल ने कहा कि डाक विभाग का नेटवर्क बहुत बड़ा है।
विज्ञापन
डाकघरों के माध्यम से ई-स्टाम्प की बिक्री ई-गवर्नेस और डिजिटल इंडिया की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। शीघ्र ही ग्रामीण क्षेत्र के डाकघरों से भी सेवा की शुरूआत कर इसे और भी सर्वसुलभ बनाया जायेगा। वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि डाकघरों में सेवाओं का दायरा निरंतर बढ़ रहा है। डाक विभाग ई-स्टांप को नागरिकों की आसान पहुंच में लायेगा। कार्यक्रम में डाक अधीक्षक विनय कुमार, अध्यक्ष सेंट्रल बार एसोसिएशन मुरलीधर सिंह, अध्यक्ष बनारस बार एसोसिएशन अवधेश कुमार सिंह, डीआईजी स्टांप ऋषिकेश पांडेय, एआईजी डीके सैनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
यूपी में इन जगहों पर हुई सेवा की शुरूआत
पोस्टमास्टर जनरल ने बताया कि उत्तर प्रदेश में वाराणसी कचहरी उप डाकघर के साथ-साथ लखनऊ जीपीओ, प्रयागराज कचहरी प्रधान डाकघर, गोरखपुर कचहरी उप डाकघर, कानपुर प्रधान डाकघर, कलेक्ट्रेट उप डाक घर आगरा, मेरठ कचहरी मुख्य डाकघर, सहारनपुर प्रधान डाकघर, बिजनौर प्रधान डाकघर, सेक्टर 34 गौतम बुद्ध नगर उप डाकघर (नोएडा) और ग़ाज़ियाबाद प्रधान डाकघर में भी ई-स्टाम्प सेवा शुरू की गई है।