फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   e rikshwa root

Varanasi News: काशी जोन में कल से चार रूट पर चलेंगे ई-रिक्शा

Mon, 09 Sep 2024 04:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
e rikshwa root
बगैर फिटनेस वाले ई-रिक्शा को ट्रैफिक पुलिस करेगी सीज
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। कमिश्नरेट के काशी जोन में मंगलवार से ई-रिक्शा निर्धारित चार रूट पर चलेंगे। ई-रिक्शा के लिए कलर आधारित क्यूआर कोड का वितरण भी मंगलवार से किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस और फिटनेस पेपर लेकर ई-रिक्शा चालकों को ट्रैफिक पुलिस लाइन जाना होगा। वहां उन्हें टोकन मिलेगा और अगले दिन उसी के आधार पर क्यूआर कोड दिया जाएगा।


एडीसीपी ट्रैफिक राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि काशी जोन के 11 थाना क्षेत्रों आदमपुर, जैतपुरा, कोतवाली, चेतगंज, सिगरा, चौक, दशाश्वमेध, लक्सा, भेलूपुर, लंका और चितईपुर के लिए नई व्यवस्था बनाई गई है। सभी ई-रिक्शा चालक को क्यूआर कोड उनकी सुविधा को देखते हुए दिया जाएगा। तब तक उनका ई-रिक्शा जिस थाना क्षेत्र के पते पर पंजीकृत हैं, वहां वह आराम से चलाएं। शर्त यही है कि ई-रिक्शा का फिटनेस पेपर होना चाहिए। अन्यथा की स्थिति में वह सीज कर दिए जाएंगे। इसी तरह से गोमती और वरुणा जोन के ई-रिक्शा काशी जोन के 11 थाना क्षेत्रों में कतई न आएं। अन्यथा उन्हें सीज कर दिया जाएगा। एडीसीपी ट्रैफिक ने कहा कि नई व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी और जो भी समस्या या शिकायत आएगी, उसे दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed